Web News

www.upwebnews.com

डीएम ने दलहन क्रय केन्द्र खुलवाने के लिए शासन स्तर पर फोन पर वार्ताकर लिखा पत्र

February 16, 2026

डीएम ने दलहन क्रय केन्द्र खुलवाने के लिए शासन स्तर पर फोन पर वार्ताकर लिखा पत्र

उप्रससे अजय बरया
ललितपुर। जनपद के किसानों के हितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने एक महत्वपूर्ण पहल की है, उन्होंने किसान संगठनों व किसानों की माँग पर दलहन फसलों की शीघ्र खरीद सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन स्तर पर दूरभाष पर सीधे वार्ता की और पत्र लिखा।
जिलाधिकारी ने वार्ता के दौरान शासन को अवगत कराया कि जनपद ललितपुर में बड़ी संख्या में किसान आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग से हैं, फसल तैयार होते ही उन्हें घरेलू एवं कृषि सम्बंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु तत्काल धन की जरूरत पड़ती है, ऐसे में यदि क्रय केन्द्र समय पर संचालित न हों तो किसान मजबूरन अपनी उपज को बिचौलियों को ओने-पोने दामों पर बेंच देते हैं। बाद में यही बिचौलिये सरकारी खरीद प्रारंभ होने पर उसी उपज को समर्थन मूल्य पर बेंच कर अनुचित लाभ अर्जित करते हैं, जिससे मूल किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
जिलाधिकारी ने शासन से आग्रह किया कि जनपद की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मध्य मार्च से पूर्व ही दलहन क्रय केन्द्रों के संचालन की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सीधे किसानों को प्राप्त हो सके और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।
जिलाधिकारी की इस पहल को शासन स्तर पर सकारात्मक रूप से लिया गया है, सब ठीक रहा तो मार्च में ही क्रय केन्द्र खोले जाने की अनुमति मिल सकती है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा है कि जिला प्रशासन जनपद के किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र किसानों को उसकी उपज का समर्थन मूल्य समय पर प्राप्त हो तथा किसी भी प्रकार की शोषणकारी गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए।’ जनपद के किसान भाईयों से अपील की जाती है कि वे अपनी दलहन उपज को अधिकृत क्रय केन्द्रों पर ही विक्रय करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत करायें। जिला प्रशासन हर संभव किसानों की मदद के लिए तत्पर है।
जिलाधिकारी ने इससे पूर्व भी किसान हितों में संवेदनशीलता दिखाते हुए विगत वर्षों की फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 60 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कराया है और आगे भी किसानों के शेष भुगतान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

February 6, 2026

डीएम ने शुरु की अभिनव पहल, जनजाति वाहुल्य ग्रामों में लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने हेतु लगाये जायेंगे कैम्प

उप्रससे अजय बरया
ललितपुर। सरकार की अन्त्योदय की भावना को साकार रुप देते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश नियमित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर प्रभावी रुप से समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं और साथ ही जरुरतमंदों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिला रहे है। इसी के क्रम में उन्होंने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को सुना और पूरी संवेदनशीलता के साथ सम्बंधित अधिकारियों से दूरभाष पर निर्देशित कर समस्याओं का निस्तारण कराया।
इसी दौरान जिलाधिकारी ने अभिनव शुरु पहल करते हुए जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम मादौन, कपासी, धौजरी, धौर्रा, पिपरई व भाटौन में ग्रामीणों के जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आगामी बुधवार को कैम्प आयोजित कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बन जाने से इन ग्रामीणों का आधार कार्ड भी बन सकेगा और सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
इसी प्रकार उन्होंने जल जीवन मिशन अन्तर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका, जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को रोडवाइज सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि विभागवार सड़कों का आवंटन कर त्वरित गति से उनकी मरम्मत करायी जा सके।
इस दौरान महरौनी निवासी एक वृद्ध फरियादी ने उनका मकान गिर जाने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल शिकायती पत्र को उप जिलाधिकारी महरौनी को पृष्ठाकिंत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शिकायतकर्ता मदनलाल द्वारा विद्युत बिल में सुधार न किये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत से वार्ता कर शिकायतकर्ता के बिल में संशोधन कराते हुए उसे एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।
ग्राम दैलवारा निवासी किसान ने ग्रामीण बैंक दैलवारा में उसके जमा धन की निकासी पर बैंक द्वारा प्रतिबंध लगाने की शिकायत की, इस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम का लाइन पर लेकर कहा कि आये दिन बैंकों की मनमानी की शिकायतें आ रहीं हैं, ऐसे बैंकों पर तत्काल कोई कार्यवाही करें, अन्यथा मैं स्वयं दोषियों पर कठोर कार्यवाही करुॅगा। साथ ही पीढ़ित किसान का पैसा निकलवाने के भी निर्देश दिये।
इसी प्रकार उन्होंने अन्य फरियादियों की समस्याओं का भी सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर जनता को राहत देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच सके।

February 2, 2026

सेलिब्रेटिंग कल्चरल हेरिटेज की थीम पर नेचर एण्ड बर्ड फेस्टिवल हुआ आयोजन

UP Tourism Minister Jayveer Singh

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर। सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर ललितपुर के देवगढ़ स्थित महावीर स्वामी वन्यजीव अभ्यरण में नेचर एण्ड वर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जहां उ0प्र0 शासन के मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और झांसी-ललितपुर क्षेत्र में 24 करोड़ से अधिक की पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने आयोजन स्थल से पहले बनाये गए बर्ड विलेज में ठहरकर प्रकृति के लुभावने दृश्यों का आनन्द लिया, इसके बाद मुख्य आयोजन स्थल की ओर रवाना हुए। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 24 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का पट्टिकाओं का अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में लगाये गए फोटो गैलरी, चित्र प्रदर्शनी व स्टॉलों का निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने मंच पर पहुंचकर मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया तत्तपश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक/विभागाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, डीएफओ नवीन शाक्य सहित अन्य अधिकारीगणों ने मंत्रीगणों का बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुश्वाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत, प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनिल कुमार सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधिगण, निदेशक इको पुष्प कुमार के० सहित इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड, पर्यटन विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रकृति प्रेमी, स्थानीय नागरिक, बर्डिंग एवं ट्रैकिंग से जुड़े विशेषज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकार उपस्थित रहे। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
इसके उपरान्त कार्यक्रम में सारस गणना 2025 कॉफी टेबिल बुक व डॉक्यूमेन्ट्री का विमोचन किया गया, इसके बाद फोटोग्राफी, स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग और वन विभाग संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को शिखर पर पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि वैश्विक इको पर्यटन मानचित्र पर बुंदेलखंड को विशिष्ट स्थान प्राप्त हो, बर्ड फेस्टिवल इसकी आधारशिला है।
मंत्री जयवीर सिंह ने आगे कहा कि श्ललितपुर का देवगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। यहां प्राचीन काल के जैन मंदिर, बौद्ध गुफाएं, दशावतार मंदिर के साथ-साथ बेतवा नदी के किनारे जैव-विविधता और वन्यजीवों के सरंक्षण का अद्भुत केंद्र है। केवल देवगढ़ ही नहीं पूरा ललितपुर पर्यटन आकर्षणों से भरा है। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल के दौरान आमलोग पक्षियों को देख सकते हैं, प्रकृति के बीच भ्रमण कर सकते हैं तथा आर्द्रभूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।
वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंडश् की दिशा में बढ़ रहे
पर्यटन मंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल वेटलैंड डे पर जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि केंद्र सरकार की एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना और राज्य सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन योजना के बाद हम वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड भविष्य के ब्रांड अंबेसडर भी तैयार कर रहा है। युवा टूरिज्म क्लबों के सदस्यों को विभिन्न अवसरों पर विस्टाडोम कोच, विभिन्न पक्षी विहारों सहित नजदीक प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण और ईको टूरिज्म के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जनपद के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाए।
रामसर साइट्स-टाइगर रिजर्व के पास पर्यटन विकास
पर्यटन मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई संयुक्त बैठक में वन विभाग ने बताया कि अब तक 52 वेटलैंड सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। यहां पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सहमति बनी है। इस प्रदेश के प्रत्येक जिले पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। दोनों विभागों के बीच प्रदेश की 11 रामसर साइट्स और 04 टाइगर रिजर्वों के आसपास पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सहमति बनी है। उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न राज्यों और देशों के टूर ऑपरेटरों एवं यात्रा व्यवसायियों की फैम ट्रिप आयोजित की जा रही है। हाल में ही यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से आए प्रतिनिधि न केवल राज्य के सौंदर्य से आकर्षित हुए, बल्कि उत्तर प्रदेश के डेस्टिनेशन को अपनी आइटनरी में शामिल भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड घरेलू और विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बने। पर्यटन स्थलों और पर्यटकों की सुविधाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कहा, नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2026 उत्तर प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता, पक्षी संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह उत्सव न केवल प्रदेश के वेटलैंड्स, वन क्षेत्रों और प्रवासी पक्षियों की महत्ता को रेखांकित करता है, बल्कि नागरिकों विशेषकर युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित भी करता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध प्राकृतिक विरासत मिल सके।
नदियां, वेटलैंड्स, प्रवासी पक्षी हमारी धरोहर
वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नदियां, वेटलैंड्स, वन क्षेत्र और प्रवासी पक्षी हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आवश्यक है। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2026 यह संदेश देता है कि विकास तभी सार्थक है जब वह प्रकृति के संतुलन के साथ हो। प्रदेश सरकार जैव-विविधता संरक्षण, पक्षी आवासों के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इसके अलावा कार्यक्रम में राज्यमंत्री, सदर विधायक, जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने अपने सम्बोधन में जिले के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन व भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

January 29, 2026

दुर्घटना में घायल एवं दिवंगत युवक के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी -विधायक रामरतन


ललितपुर ML A

Published on 29.01.2026, Thursday, 09:57 PM, Report by Ajay Varya , Lalitpur, UP Samachar Sewa

ललितपुर, 29 जनवरी (उप्रससे अजय बरया)- सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और लोकप्रिय जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बरखेरा में दुर्घटना में दिवंगत शिवेंद्र सिंह और घायलों अनुज,शंकर यादव के परिवार में जाकर ढाढस बंधाया। सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया तथा झांसी सांसद प्रतिनिधि मनीष दीक्षित से सभी समुचित चिकित्सीय सुविधाएं दिलाने और हर संभव सहयोग करने के लिए अनुरौध किया।
भाजपा और विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि की विधान सभा का हर वोटर हमारा परिवार है।पूरी भाजपा उनके साथ है। हम हर तरीके से न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे

January 23, 2026

पत्रकारिता का मूल आधार है सत्य, निष्पक्षता व जनहित -राजीव

ललितपुर। मां सरस्वती जी के अवतरण दिवस (बसंत पंचमी) एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म जयंती पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब रजि. के तत्वाधान में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने की। वहीं संचालन महामंत्री अमित सोनी ने किया।

इस मौके पर मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्र्यापण किया गया। वहीं नेताजी के आदर्शो पर चलने आवाहन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि पत्रकारिता का मूल आधार सत्य निष्पक्षता और जनहित है। मां सरस्वती जी के आर्शीवाद से ही सशक्त होता है। पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन पाल की पूज्यनीय माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं प्रकट की गयीं। इस मौके पर प्रेस क्लब संरक्षक संतोष शर्मा, मंजीत सिंह सलूजा, पवन संज्ञा, अजित जैन भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, अजय तिवारी नीलू, डा. संजीव जैन बजाज, कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, राजीव कुमार शुक्ला, जसपाल सिंह, अजय बरया, प्रमोद गोस्वामी, सौरभ कुमार, अशोक तिवारी, बृजेश तिवारी, अशोक गोस्वामी, अनूप सेन, बृजेश पंथ, रविशंकर सेन, अक्षय दिवाकर, रवि जैन चुनगी, अनूप मोदी, विनीत चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मो. नसीम खान, राहुल कुमार जैन, रमेश रायकवार, अमित पाण्डेय, राहुल शुक्ला, विकास त्रिपाठी, संजना सिंह, हरीशंकर अहिरवार, सर्वदेश तिवारी, अनूप राठौर, राहुल चौबे, अजितेश भारती, पुष्पा झा, अजय तोमर, नीरज सुडेले, संजीव नामदेव, जयेश बादल, अमित जैन मोनू, पूजा कश्यप, अजय श्रीवास्तव, संभव सिंघई, बिहारी लाल सविता, निहाल सेन पटना, हितेन्द्र जैन, शिब्बू राठौर, अमित लखेरा, सुनील सैनी, शैलेन्द्र सिन्हा, सुनील जैन, अजित सिंह, संजय ताम्रकार, विनोद मिश्रा, संदीप शर्मा, दिव्यांश शर्मा, आशीष तिवारी, सूरज सिंह राजपूत, मनोज वैद्य, पंकज रैकवार, अमित राठौर, शुभम पस्तोर, स्वतंत्र रिछारिया, सोनम यादव, आशीष पाण्डेय, दीपक जैन, महेश वर्मा, अर्जुन झा, आलोक खरे, आकाश ताम्रकार, कमलेश साहू, राहुल साहू खिरिया, बलराम पचौरा, आरिफ खान, भगवत नारायण श्रोती, कपिल नायक भैंसाई, अजय सिंह, दीपक पाराशर, शैलेश जैन पिन्टू, मनीष सोनी, दीपक सोनी, नितिन गिरि, संजय जैन रिंकू, आलोक चतुर्वेदी, नीतेश जैन, भूपेन्द्र सोनी, कृष्णकांत सोनी, विकास सोनी, इमरान खान, बाबा कुरैशी, सौरभ गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह गौतम, अजय जैन अज्जू, मनीष जैन, साहिल, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप रिछारिया, राजेश कुमार राठौर, महेन्द्र सिंह बुन्देला, रामप्रताप सिंह, के पी यादव सहित अनेकों पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »