Web News

www.upwebnews.com

वाहन चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की कार व नकदी बरामद*

February 28, 2026

वाहन चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की कार व नकदी बरामद*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

*कैंट पुलिस की कार्रवाई, कई जनपदों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे*

गोरखपुर। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार पहिया वाहन एवं नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र खैर मोहम्मद, निवासी पीतमपुर, थाना छतारी जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई चार पहिया वाहन तथा 13,730 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
घर के सामने से चोरी हुई थी वाहन
पुलिस के मुताबिक दिनांक 06 फरवरी 2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी की चार पहिया वाहन उनके घर के सामने से चोरी कर ली गई थी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों एवं सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की वाहन बरामद कर ली।
गिरफ्तार अभियुक्त ताज मोहम्मद के विरुद्ध गोरखपुर सहित बुलंदशहर, अलीगढ़, सम्भल और आगरा जनपदों में वाहन चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट तथा गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहा है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि उसके गिरोह के अन्य सदस्य किन-किन क्षेत्रों में सक्रिय हैं। जनपद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में फायरिंग कर मचाई भगदड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

*कैंट पुलिस ने रिवाल्वर, खोखा कारतूस व जिंदा मिस राउंड किया बरामद*

गोरखपुर। जनपद में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कैंट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 079/2026 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संतोष Kumar सिंह पुत्र विजय राज सिंह, निवासी ग्राम घसियारीपुर थाना देहात कोतवाली जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर .32 बोर, दो अदद खोखा कारतूस .32 बोर तथा एक अदद जिंदा मिस राउंड .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी गई थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना से कार्यक्रम में शामिल लोगों में दहशत फैल गई थी।
मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच एवं अभियुक्त की तलाश शुरू की गई थी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद असलहे के संबंध में भी जांच की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं अवैध हथियारों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

किशोर न्याय एवं बाल संरक्षण पर गोरखपुर में आयोजित हुआ एकदिवसीय जोनल प्रशिक्षण कार्यक्रम*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
28/02/2026

डीजीपी उत्तर प्रदेश ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधन, एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन रहे मुख्य अतिथि*

गोरखपुर। किशोर न्याय अधिनियम के तहत बालकों की देखरेख एवं संरक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर स्थित सर्किट हाउस के समीप बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में एकदिवसीय जोनल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा गूगल मीट के माध्यम से संबोधित किया गया, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी मुथा अशोक जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज तेजी से बदल रहा है और हम 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं, ऐसे में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को भी समय के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव बच्चों और किशोरों के व्यवहार पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसका असर अपराध की प्रकृति और पुलिस के दैनिक कार्यों में भी देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों की सोच और व्यवहार को प्रभावित कर रहे हैं। कई मामलों में बच्चे घर छोड़कर दूसरे शहरों की ओर चले जाते हैं, जिससे परिवार और प्रशासन दोनों के सामने गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में पुलिस, एसएसबी, जीआरपी, आरपीएफ तथा सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
एडीजी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक ऐसा मंच है जहां बच्चों से जुड़े सभी विभाग एवं एजेंसियां मिलकर विचार-विमर्श कर सकती हैं। भारत युवा देश है और आज के बच्चे ही आने वाले वर्षों में देश का भविष्य तय करेंगे, इसलिए उनके साथ संवेदनशील व्यवहार और उचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी है।
उन्होंने जेजे एक्ट (Juvenile Justice Act) और पॉक्सो एक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून का उद्देश्य बच्चों को दंडित करना नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना अधिक महत्वपूर्ण है। कई मामलों में पीड़ित और आरोपी दोनों ही बच्चे होते हैं, इसलिए पुलिस को कानून के साथ संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करना चाहिए।
एडीजी अशोक जैन ने सभी अधिकारियों से खुलकर प्रश्न पूछने और प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने सुझाव दिया कि जोन स्तर पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें सभी जनपदों के थाना प्रभारी भी जुड़े रहें, ताकि बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित सूचना एवं समन्वय स्थापित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अक्सर घर से निकले बच्चे दूसरे जिलों या राज्यों में पहुंच जाते हैं, ऐसे में अंतरजनपदीय समन्वय अत्यंत आवश्यक हो जाता है। आपसी सहयोग और सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत होने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर डीआईजी एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र , एसपी साउथ दिनेश पुरी, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा सहित गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

February 27, 2026

होली से पहले विरासत गलियारे से हर हाल में हटे मलबा : मंडलायुक्त*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
27/02/2026

10 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने आयुक्त सभागार में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विरासत गलियारा निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी होली पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए गलियारे में पड़े समस्त मलबे को हर हाल में आज शाम तक हटाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आ रही सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंडलायुक्त ने नौसड़–पैडलेगंज 6 लेन मार्ग, जिला जेल बाईपास, एच.एन. सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक प्रस्तावित 2/4 लेन सड़क निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण पूर्ण होने से शहरवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माणाधीन पुलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही एसएसएफ मार्ग, रामजानकी मार्ग, भटहट–बांसस्थान फोरलेन, गोरखपुर–पिपराईच फोरलेन सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त) विनीत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकार अग्निवेश सिंह की मौत पर जिला अस्पताल में उमड़ा पत्रकारों का जनसैलाब*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
27/02/2026

*दोषियों व लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव*

गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में नाली विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य अग्निवेश सिंह की मौत के बाद जिला अस्पताल परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की विधिक प्रक्रिया को स्वयं निगरानी में पूरा कराया।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी , संतोष कुमार सिंह सहित मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार टी.पी. शाही, रामचंद्र शाही, राजू सैनी, राजेश कुमार, शिवहर्ष द्विवेदी प्रिंस पांडेय वेद पाठक निखलेश प्रताप समेत तमाम पत्रकार जिला अस्पताल पहुंचे।
पत्रकारों की मौजूदगी में मृतक अग्निवेश सिंह के शव का पंचनामा कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से वार्ता कर मेडिकल टीम गठित कराए जाने की मांग की, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मेडिकल टीम का गठन किया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में पत्रकारों का भारी हुजूम मौजूद रहा। सभी ने एक स्वर में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
पत्रकारों ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो आज एक सक्रिय पत्रकार को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों एवं लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस दुखद घटना से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।

Gorakhpur. A pall of gloom descended on the district hospital premises following the death of Agnivesh Singh, a life member of the Gorakhpur Journalists Press Club, who was critically injured during a drain dispute in the Bansgaon area. As soon as the news of the incident was received, a large number of journalists reached the district hospital and completed the legal process of the entire case under their own supervision. Gorakhpur Journalists Press Club President Onkar Dhar Dwivedi, Vice President Dhanesh, Minister Pankaj Srivastava, Joint Minister Mahendra Gaur, Treasurer Durgesh Yadav, Members Dr. Manoj Mishra, Rajneesh Tripathi, Santosh Kumar Singh, President of Recognized Journalists Committee Arvind Rai, Former President Ritesh Mishra, Senior Journalist T. P. Shahi, Ramchandra Shahi, Raju Saini, Rajesh Kumar, Shivharsh Dwivedi Pandey Prince Ved Pathak Nikhlesh Pratap and many journalists reached the district hospital.

« Newer PostsOlder Posts »