Web News

www.upwebnews.com

एटा में युवक ने भाईयों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का लगाया आरोप

February 10, 2026

एटा में युवक ने भाईयों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का लगाया आरोप

एटा 10 फरवरी उप्रससे। जनपद में सकीट थाना क्षेत्र के पीतापुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ने अपने सगे भाइयों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि उसने जमीन विवाद के चलते खुद को आग लगाई है।

झुलसे युवक सुभाष चंद्र पुत्र अमर सिंह (35) निवासी पीतापुर ने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आ रहा था, तभी उसके दो बड़े भाई अजीत और रमेश ने जमीन विवाद के चलते उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनका 7-8 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुभाष की पत्नी आशा ने बताया कि उनके भाइयों से जमीन को लेकर विवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मारपीट की गई और फिर आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्वयं आग लगाई है।

February 7, 2026

एटा में ई-रिक्शा-बाइक भिड़ंत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

एटा 07 फरवरी उप्रससे। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे एक सड़क हादसे में फर्रुखाबाद निवासी 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र सिंह की मौत हो गई। यह दुर्घटना हाईवे स्थित गांव विरामपुर के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत के कारण हुई।

रविंद्र सिंह अपने साले अर्जुन सिंह के साथ नोएडा से घर वापस लौट रहे थे, जब उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया

मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और अपने साले के साथ बाइक से लौट रहे थे।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कीजा रही है।

एटाः पेड़ से टकराकर 15 फीट दूर गिरी कार, 3 की मौत 2 घायल

Car accident Etah

एटा में पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

Posted on : 07.02.2026 Saturday, Time: 01.15 PM Etah News

एटा 07 फरवरी (उप्रससे)। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में 100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराकर पलट गई। और सड़क से 15 फुट दूर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर राहगीर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में कार का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। कार सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी की ओर जा रहे थे। यह कार हरियाणा नंबर की है।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतकों में मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), सुमित यादव (23) और मनकी (19) है। वहीं, मैनपुरी के ही रहने वाले राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मलावन थाना क्षेत्र में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया, “मैं अपने गांव सकीट जा रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद मैंने चिल्लाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। फिर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 से 15 मिनट लग गए, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। बावली नहर के पास खतरनाक मोड़ होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।

February 6, 2026

एटा में 16 साल के लड़के का घर के पास सरसों के खेत में खून से लथपथ मिला शव

एटा 06 फरवरी उप्रससे। जनपद में निधौली कलां थाना क्षेत्र के जौहर पुर गांव में एक 16 साल के किशोर का शव खून से लथपथ मिला है। शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस को किशोर की हत्या की आशंका है।

जौहर पुर निवासी मृतक धर्मेंद्र पुत्र नेम सिंह 16) का शव घर के पास सरसों के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें को लेकर मौके पर पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली की एक किशोर का शव खून से लथपथ सरसों के खेत में पड़ा है तुरंत मौके पर पहुंच कर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें को लेकर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया पर जनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसकी गंभीरता से जांच कर हत्यारोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एटा में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिजनों ने प्रेम-प्रसंग का लगाया आरोप लगाया

एटा 06 फरवरी उप्रससे। जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के सरसेला गांव में 28 वर्षीय युवक सौरभ पुत्र कमल सिंह ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

मृतक के भाई गौरव ने बताया कि सौरभ का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। गौरव ने कहा कि वे पोस्टमार्टम करवाने आए हैं।

जलेसर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »