Web News

www.upwebnews.com

एटा में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौत, युवक की हालत गंभीर

March 1, 2026

एटा में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौत, युवक की हालत गंभीर

एटा 01 मार्च उप्रससे। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में माया पैलेस चौराहे के पास एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन लोगों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव बघारी निवासी घायल लोकेन्द्र मनीषा (25) और ढाई वर्षीय बेटे प्रज्वल को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

बाइक चला रहे दीपक ने बताया कि उनके दोस्त कुलदीप ने उन्हें मनीषा और प्रज्वल को बस में बैठाने के लिए कहा था। सड़क खाली थी, तभी ट्रक संख्या यूपी 83 सीटी 9982 ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि मनीषा का मायका कल्याणपुर, कोतवाली देहात में है।

कोतवाली नगर के थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित कासगंज जा रहे थे। हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

February 28, 2026

एटा में स्कार्पियो बचाने के चक्कर में खाई में गिरी रोडवेज बस, यात्री सुरक्षित

एटा 28 फरवरी उप्रससे। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। निर्माणाधीन पुलिया के पास एक स्कॉर्पियो कार को बचाने के प्रयास में यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस खाई में उतर गई। इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, यूपी रोडवेज बस (नंबर UP 82 AT 7787) एटा से आगरा की ओर सवारियां लेकर जा रही थी। निर्माणाधीन पुलिया के समीप अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

बस चालक सौरव ने बताया कि पुलिया निर्माणाधीन होने के कारण आगरा से आने वाली लेन बंद थी और एटा से आगरा जाने वाली लेन खुली थी। इसी दौरान अचानक स्कॉर्पियो कार सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। लेकिन कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया रोडवेज बस खाई में गिरने की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज को तुरंत मौके पर भेजा ईश्वर का आशीर्वाद रहा की बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एटा में होली से पहले वेतन नहीं मिलने से पावर प्लांट में मजदूर हड़ताल पर, भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

एटा 28 फरवरी उप्रससे। जनपद में मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना पावर प्लांट में कार्यरत सैकड़ों मजदूर बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। मजदूरों ने कंपनी का गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, ऐसे में वे होली और ईद जैसे त्योहार कैसे मनाएं।

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि अगस्त से फरवरी तक का भुगतान बकाया है। आठ घंटे की बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है, भुगतान केवल 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किया जा रहा है, जबकि वे 700 रुपये प्रतिदिन की मांग कर रहे हैं।

मजदूरों का कहना है कि त्योहार आ गया हैं, बच्चों की फीस भरनी है और रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो गेट बंद आंदोलन जारी रहेगा।
परियोजना में कार्यदाई संस्था कोरियन कंपनी और उसके अधीनस्थ सब-वेंडरों पर मजदूरों का भुगतान रोकने का आरोप है।

जवाहर तापीय परियोजना के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना प्रबंधन की ओर से दुसान कंपनी को सभी बकाया भुगतान किए जा चुके हैं और एडवांस भी दिया गया है। उनके अनुसार, यह मामला दुसान और उसके सब-वेंडरों के बीच का है। मजदूरों के काम बंद करने से परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा है।

वहीं अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामला संज्ञान में है और कंपनी से वार्ता की जा रही है। मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई बार इस परियोजना का उल्लेख किए जाने के बावजूद मजदूरों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मजदूरों का कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो उनके लिए होली का त्योहार फीका रह जाएगा।

एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप, 9 महीने पहले शादी

Married woman dies under mysterious circumstances in Etah, family alleges murder, married 9 months ago

एटा 28 फरवरी उप्रससे। जनपद में सकीट थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सकीट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया।

मृतका श्रद्धा 25 का विवाह 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के तहत अंकित से हुआ था। शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, ऐसा ससुराल पक्ष का कहना है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की मां संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। संगीता ने इच्छानुसार दान-दहेज देकर शादी करने की बात कही और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि सकीट थाना क्षेत्र के कायम पुर गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में पंखे से लटके शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

February 27, 2026

एटा में ईंटों के खरंजा निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ठेकेदार पर ग्रामीणों को धमकाने का मामला

एटा 27 फरवरी उप्रससे। जिले के सकीट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुमानपुर (पंचायत मिर्जापुरसई) में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे ईंटों के खरंजा (सड़क) निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत सबसे घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है तथा ईंटों के बीच अत्यधिक अंतराल (गैप) रखकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस घटिया निर्माण सामग्री और ईंटों के बीच अत्यधिक गैप का विरोध किया तो ठेकेदार ने न सिर्फ उनकी सुनवाई की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्हें कार्य का विरोध करने पर गांव में खरंजा न बनने देने की भी बात कही।
इस संबंध में ग्रामीणों ने 6 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी एटा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसके निस्तारण की बात कही गई थी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत से क्षुब्ध ठेकेदार अब स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। ग्रामीणों को बार-बार धमकाया जा रहा है और उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने खरंजा पर लगी पटिया तोड़ दी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी और संगठन सचिव नितिन तिवारी शामिल थे। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि वे इस मामले में ठेकेदार की शिकायत करने वालों में से एक हैं और उन्हें रीजोर थाना पुलिस द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थी नितिन तिवारी (पुत्र योगेन्द्र तिवारी) ने बताया कि उनके अलावा ग्राम गुमानपुर के कई अन्य निवासी भी इस अनियमितता से प्रभावित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीणों को जानमाल की सुरक्षा प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला अब जिला प्रशासन से होते हुए राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और उन्हें न्याय दिलाएगा।
ज्ञापन देने वालो मैं निशकांत शर्मा राष्ट्रीय चेयरमेंन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल भारत, सचिन गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल भारत ,रोहित कुमार प्रदेश सचिव भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल उत्तर प्रदेश, अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश ,नितिन तिवारी जिला संगठन सचिव एटा उत्तर प्रदेश, रामनरेश यादव जिला उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश ,प्रांशु तिवारी जिला उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश, कृष्ण कुमार पाठक जिला सचिव भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश ,दयानंद यादव ब्लॉक अध्यक्ष सकीट भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश, मोहम्मद इस्लाम खान शहर अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश, जितेन्द्र राजपूत, पंकज गौतम, रामरतन बाल्मीकि, अमन, धीरज कुमार, अंकित शर्मा, महेश चंद्र, रिंकू राजपूत, संगम तिवारी, अजय तिवारी, शीलेश तिवारी, रमेश कुमार, अनुज कुमार, शेखर कुमार, रूप किशोर, प्रेम कुमार, मुनेश कुमार आदि।

Older Posts »