रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 22/02/2026
खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया के सोहांव ब्लॉक के मेडौराकला गांव में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया था।जहां मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान केन्द्र प्रभारी डॉक्टर आरपी यादव गायब मिले। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला को फरमाशिष्ट और वार्ड ब्वाय के सहारे चलाया जा रहा है। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती है लेकिन डॉक्टर के नही आने से ग्रामीणों काफी नाराजगी देखने को मिली है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां कभी डॉक्टर आते ही नही है जिसके चलते यहां से हम लोगों को दूर दराज और बिहार के बक्सर जाना पड़ता है इलाज के लिए, अगर डॉक्टर यहां रहते तो हम लोगों को दूर दराज नही जाना पड़ता। वही जब फरमाशिष्ट से बात की गई तो उनका कहना है कि डॉक्टर साहब आज छुट्टी पर है मुख्यमंत्री आरोग्य मेला है लेकिन कोई डॉक्टर यहां पर अभी तक नही है हम लोग है जो मरीजों को दवा दे रहे है

