Web News

www.upwebnews.com

युवक की हत्या का खुला राज, महिला समेत तीन गिरफ्तार

March 1, 2026

युवक की हत्या का खुला राज, महिला समेत तीन गिरफ्तार

  • आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर शादीशुदा प्रेमिका को करता था ब्लैकमेल, भाई भाभी संग मिलकर बनाया प्लान और कर दी हत्या।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी, बलिया यूपी
डेट – 01/03/2026
बलिया। रसड़ा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पंकज गुप्ता हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे रसड़ा थाना अंतर्गत ग्राम लोहटा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। विवेचना के क्रम में शव की पहचान जनपद आजमगढ़ निवासी पंकज कुमार गुप्ता के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तो 5 आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। 1 मार्च को इस हत्याकांड से जुड़े जनपद बलिया निवासी मनीष सिंह, आजमगढ़ निवासी विजयपाल सिंह और आजमगढ़ निवासी अंजनी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में विजयपाल ने बताया कि मृतक का प्रेम प्रसंग हमारी शादीशुदा बहन जनपद आजमगढ़ निवासी रेखा सिंह से था जिसके कारण कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मृतक के पास थे। वीडियो और फोटो के आधार पर वो रेखा सिंह को ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेलिंग से त्रस्त आकर रेखा सिंह ने अपने पति अरुण सोनी और अपनी भाभी अंजनी सिंह को बताया। इसी दौरान 5 फरवरी को जनपद बलिया ग्राम चिलकहर में अंजनी सिंह की छोटी बहन की शादी थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, रेखा सिंह और अरुण कुमार सोनी इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए प्लान तैयार किए जिसमें अंजनी सिंह का भाई मनीष सिंह भी शामिल हो गया। 7 फरवरी को पांचों आरोपियों ने मृतक को बहला फुसलाकर घटनास्थल पर बुलाया और उसकी नृशंस हत्या कर दी साथ ही साथ मृतक के बैग व कपड़ों को भी जला दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, रस्सी, दो तेजाब की खाली बोतल, एक बाइक और अन्य चीजें बरामद की है।

February 27, 2026

बलिया सदर तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने अधिवक्ता बैठे धरने पर।

बलिया। सादर एसडीएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वकील धरने पर बैठ गए।अधिवक्तों ने एसडीएम सदर तहसील पर धरने पर बैठकर लगाए नारे। सदर एसडीएम पर तानाशाही करने का लगाया आरोप।

अधिवक्ताओं को सदर एसडीएम तिमराज सिंह ने धमकाया, आपके पास अधिवक्ताओं की फौज है तो मेरे पास पुलिस प्रशासन की फौज है। अधिवक्ताओं पर एससी एसटी मुकदमा लड़वाने की देते है धमकी।अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का किया बहिष्कार।एसडीएम सदर तहसील से नही हटेंगे तब तक रहेगा बहिस्कार।

February 26, 2026

महिला को मृतक दिखाकर जमीन पर किया कब्जा

जिलाधिकारी के सामने पहुंचकर कहा साहब मैं अभी जिंदा हूं

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 26/02/2026

बलिया.। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव के उत्तर टोला में एक वृद्ध महिला की जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा किया गया है जहां पीड़ित वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है कि साहब हम अभी जिंदा हूं।और मुझे गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मेरे जमीन को मृतक 2018 में दिखाकर मेरे जमीन पर कब्जा किए है भी पीड़ित बृजेश सिंह ने आरोप लगाया कि जब मुझे जानकारी हुई कि मेरे गांव के कुछ लोगों ने मेरे मां को मृतक दिखाकर जमीन को कब्जा कर लिए है हमे न्याय मिले ।जो उनकी जमीन है वह जोत लें और जो हमारी जमीन है हमे जोत लेने दें।जिलाधिकारी से मिले लेकिन ठोस कोई आश्वासन नही मिला है उन्होंने चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिए है कि इनका जल्द निस्तारण कर दें।हमे अभी तक न्याय नहीं मिला है हम लोग एक साल से भटक रहे है हमारे मां को निगरानी दाखिल करके मृतक दिखाकर 2018 में डीडी सी और एससोसी गलत आदेश कराएं है हमे वह न्याय चाहिए।हम लोग मूल कास्तकार है हमारे चक को पलट कर वह आगे चले गए है हम लोग पीछे चले गए है उनका एक आदेश पहले ही केंशल हो गया था केंशल होने के बाद यह पैसे देकर अपना करा लिए।हमे एक भी नोटिस नही दिया गया और बिना नोटिस दिए हमारी जमीन को बदल दिया गया।जब जिलाधिकारी से मेरी मां मिली तो जिलाधिकारी चकित रह गए कि जिंदा आदमी को मृतक क्यों दिखा दिया गया ये लोग भू माफिया है हम ही नही बल्कि कई लोगो की जमीनों पर इसी तरह के कार्य किए है।ये तो प्रशासन की कमी है।

February 24, 2026

अवैध नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत

परिजनों ने काटा हंगामा,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, नर्सिंग होम स्टॉप हुआ फरार।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – बलिया यूपी
डेट – 24/02/2026
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कस्बे में धड़ल्ले अवैध नर्सिंग होम संचालित होने का मामला सामने आया है जहां से शकील कटरा में संचालित एक नर्सिंग होम में ममता पत्नी विमलेश साह निवासी दलन छपरा थाना दोकटी अपनी डिलीवरी के लिए अपने मायके के परिजनों के साथ रविवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा गयी थी। जहां पर चिकित्सको ने जांचोपरांत जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। परिजन ममता को लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे। बैरिया डाक घर के समीप पहुंचने पर शकील कटरा में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के संचालकों ने उन्हें रोककर अपने यहां ले जाकर भर्ती करा लिया। जहां परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद परिजनों से 50,000 हजार रुपये जमा करा कर रात्रि में ही पेट चीरकर ऑपरेशन कर दिये। ऑपरेशन से बच्चा होने के बाद ममता की तबियत लगातार बिगड़ने लगी। उसे सांस लेंने में परेशानी व बेचैनी बढ़ती गयी। परिजनों द्वारा चिकित्सक से इसकी जानकारी देने व बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजने के बार बार अनुरोध के बाद उसे नर्सिंग होम में ही रोककर रखा गया। जहां महिला की स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सक सहित नर्सिंग होम का संचालक व समस्त स्टाफ वहाँ से भाग निकला। ममता दोपहर 2 बजे के करीब बेड पर ही छटपटाते हुये दम तोड़ दिया। ममता की मौत की सूचना के बाद ससुराल व मायका के काफी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ उक्त नर्सिंग होम पर पहुंच कर जमकर बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी मुहमद फहीम कोतवाल राजेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की लिखित तहरीर परिजनों द्वारा बैरिया पुलिस को दे दी गयी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी से पूछे जाने पर बताया कि तहरीर प्राप्त हो गयी है। आगे की कारवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर उक्त नर्सिंग होम को सील कर दिया गया ह

February 23, 2026

धर्म परिवर्तन कराने वाले बिहार के नई पाटलिपुत्र कालोनी का रहने वाला पादरी जोसे थामस को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 23/02/2026

बलिया , प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित , बिहार प्रान्त के नई पाटलिपुत्र कॉलोनी,  पटना निवासी अभियुक्त ईसाई पादरी जोसे थॉमस को पुलिस ने थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के वार्ड नं0 5 से  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बोरी में प्रभु ईशु से संबंधित 124 पुस्तकें व म्यूजिक सिस्टम, 3 माईक, 2 केबल , 1 साउंड बॉक्स, 1 पीए सिस्टीन व 1 डेटा केबल बरामद किया है।

दरअसल 22.फरवरी 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि डा. फरीद के मकान कस्बा सिकन्दरपुर वार्ड नं. 5 में इसाई पादरी जोसे थामस पुत्र थामस लूकोस पता पाटलिपुत्र पटना बिहार द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चे जिन्हे धर्म परिवर्तन कराने व अपने धर्म का नाट्कीय बखान करने तथा प्रलोभनों के माध्यम से हमारे हिन्दू धर्म को परिवर्तन कर इसाई धर्म को प्रेरित किया जा रहा है, तथा जोसे थामस उपरोक्त के द्वारा हिन्दू-देवी देवताओ को नीच व गाली-गलौज करते हुए अपने इसाई धर्म की महानता व प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए लोगो को धन व नौकरी आदि का प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, तथा मुझे भी धर्म परिवर्तन करने धन व नौकरी का प्रलोभन दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 38/2026 धारा 302, 352 बी.एन.एस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

उक्त मुकदमें में विवेचना के क्रम में आज दिनांक 23.फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त जोसे थोमस पुत्र थोमस लुकेस निवासी 192/2 न्यू पाटलिपुत्र कालोनी पटना बिहार, अस्थाई पता पल्ला विला हाउस कारिकोम पोस्ट कड्डीतारा करा जिराकोलम स्टेट केरल उम्र करीब 47 वर्ष को ग्राम कस्बा सिकन्दरपुर से समय 07.10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया।

वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सिकंदरपुर पुलिस को 22 फरवरी 2026 को  एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक किराये के मकान में रहता है। जोसे थॉमस नाम था कुछ व्यक्तियों का धर्म परिवर्तन करता था। इसमें थाना सिकंदरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज जोसेफ थॉमस जो धर्म परिवर्तन करा रहा था। एक इसका एड्रेस पाटलिपुत्र बिहार का है। साथ ही साथ ये जानकारी मिली है कि ये मूलरूप से केरल का रहने वाला है। इसको गिरफ्तार किया गया है। उससे प्रारम्भिक पूछताछ में ये पता चला है कि जहाँ सिकंदरपुर में ये किराये के मकान में रहता था वहां के महिलाओं और बच्चों सहित पुरुषों को नौकरी का प्रलोभन देना, धन का प्रलोभन देना तथा अन्य प्रलोभनों के द्वारा एवधर्म मे उनको ये परिवर्तन करवाता था। इसके पास से 125 किताबें, डीजे सिस्टम व अन्य चीजें व अन्य सामग्री प्राप्त हुई हैं। इसकी सीडीआर प्राप्त की जा रही है। इसके एकाउंट की डिटेल्स ली जा रही है कि इस धर्म परिवर्तन में कौन कौन से लोग और कहाँ से लोग सम्मिलित है और साथ ही साथ इसके बैंक खाते से भी चेक किया जाएगा कि इसके पास कहाँ से धन आ रहा है और किसके द्वारा धन भेजा जा रहा है। विवेचना का गहराई से पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसमे आगेवाअग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

बाइट- दिनेश कुमार शुक्ला ( अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया )

Older Posts »