Web News

www.upwebnews.com

नेपाल सीमा की सुरक्षा मुद्दों पर अमित शाह ने बैठक की

February 28, 2026

नेपाल सीमा की सुरक्षा मुद्दों पर अमित शाह ने बैठक की

Amit Shah

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में भारत-नेपाल सीमा से लगे सीमावर्ती जिलों से संबंधित सुरक्षा संबंधी मुद्दों का आकलन करने के लिए कल एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीमा प्रबंधन को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के पास अवैध निर्माण, अवैध प्रवास, नकली भारतीय मुद्रा नोटों जैसी चिंताओं को दूर करने के लिए समन्वित अंतर-एजेंसी कार्रवाई पर भी जोर दिया गया

केजरीवाल मामले में सीबीआई पहुंची दिल्ली high court

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली शराब नीति मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और अन्य को बरी करने के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

निचली अदालत द्वारा आदेश पारित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह कदम उठाया गया है। निचली अदालत ने मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के कविता सहित सभी 23 अभियुक्तों को बरी कर दिया। सी. बी. आई. ने कहा है कि निचली अदालत के आदेश ने सेवाओं की अनदेखी की है

शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में देवरिया BSA शालिनी श्रीवास्तव निलंबित

देवरिया, शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में विभागीय लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को  निलंबित कर दिया गया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं किया था अनुपालन।

केजरीवाल को फंसाने के चक्कर में खुद फंस गई CBI विभागीय जांच के आदेश

दिल्ली । चर्चित शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बड़ा फैसला आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI की जांच प्रक्रिया पर सख्त नाराज़गी जताते हुए फटकार लगाई है।
अदालत ने टिप्पणी की कि मामले में मजबूत और ठोस सबूत पेश नहीं किए गए, जबकि गंभीर आरोप लगाए गए थे।
कोर्ट ने जांच में संभावित लापरवाही को गंभीर मानते हुए जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

यूपी में 5 पीसीएस का तबादला

लखनऊ: यूपी में 5 अफसरों का तबादला, सभी को विशेष सचिव बनाया गया।
प्रभाकर मिश्रा बने विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग में नई नियुक्ति। धर्मेंद्र कुमार पाठक को PWD में विशेष सचिव का पद मिला। रविंद्र प्रताप सिंह पशुधन विभाग के नए विशेष सचिव बने।
धर्मराज को खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी। देवेंद्र सिंह चौहान बने गृह विभाग के विशेष सचिव।

« Newer PostsOlder Posts »