मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे शोएब किदवाई को दिनदहाड़े असेनी मोड पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूना
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार
Posted on 13.02.2026 Time 08.07 PM Friday, Barabanki, Dilip Kumar Shrivastava
बाराबंकी, 13 फरवरी 2026, जिले में आज शुक्रवार दोपहर उस समय पुलिस विभाग, अधिवक्ता समाज सहित शहर वासियों मे हडकम्प मच गया जब सूचना मिली कि अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी Shoye. Kidwai Boby की कार द्वारा लखनऊ से आते समय असेनी मोड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है, 50 वर्षीय बाबी शहर आने के लिए जैसे ही हाईवे से 100 मीटर आगे बढे कि दो बाइक सवार बदमाश आ गए, और गाड़ी चला रहे शोएब जब तक कुछ समझ पाते कि वाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद हमलावर फरार होने मे सफल रहे,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल शोएब को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार पर जगह-जगह गोली के निशान हैं।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाया है। हत्याकांड की सूचना पर आई जी प्रवीण कुमार, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक बॉबी पर पांच मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश चल रही थी।
शोएब का शहर के सिविल लाइन में मकान है। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी शाजिया खान और 15 साल का बेटा अरमान किदवई है। अरमान लखनऊ के एक कॉलेज में 9वीं क्लास का स्टूडेंट है। उसकी ससुराल लखनऊ के मलिहाबाद में है और गोमती नगर में भी एक मकान है।
बड़े भाई जावेद भी वकील है। छोटा भाई इंग्लैंड में रहता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वे मुख्तार अंसारी के काफी करीबी माने जाते थे और अधिवक्ता भी थे और राजनीति में भी सक्रिय रहते थे।
जेलर हत्याकांड में आया था नाम
शोएब का नाम जेलर हत्याकांड में आया था। बाराबंकी का चर्चित हत्याकांड था। उनको यहां मुख्तार अंसारी का सहयोगी माना जाता था।
हत्याकांड के विरोध में वकीलों ने किया एसपी ऑफिस का घेराव
अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या से जिले के वकीलों में आक्रोश है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में वकील पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और घेराव किया। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि 48 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।


