रामपुर वकील हत्याकांड (Advocate murder)
Post on 12.2.26, Time 05.11 PM Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, 12 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)। रामपुर में अधिवक्ता की दिन दहाड़े हत्या( Murder) को लेकर वकील सड़कों पर उतरे। पीली कोठी चौराहा रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। चौराहे पर सड़क पर बैठने से आवागमन थमा रहा।
रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की बुधवार को दिन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से प्रदेश भर रोष फैल गया। बार एसोसिएशन, संगठनों ने घटना पर विरोध जताने और शोक स्वरुप में गुरुवार को हड़ताल कर न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया।
गुरुवार को रामपुर में अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत पदाधिकारी और वकील कचहरी परिसर में विरोध जताते हुए पीलीकोठी पहुंचे।अधिवक्ता सड़क पर बैठ गए और वकील की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। हंगामे को देखते हुए पुलिस फोर्स और प्रशासन भी वहां पहुंच गया। वकीलों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मृतक परिवार को सहायता के लिए पचास लाख रुपए की सहायता की मांग की।
सुबह दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में शोक सभा भी की गई। वकीलों ने घटना पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही हत्या की निंदा की। सभा का संचालन महासचिव कपिल गुप्ता की जबकि अध्यक्षता आनंद मोहन गुप्ता ने की। मांग कि वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। कहा कि सरकार वकीलों के हित में कोई भी योजना नहीं ला रही है। जिससे वकील सुरक्षित किया जा सके। अब आए दिन वकीलों के साथ कोई ना कोई घटनाएं हो रही है। बार अध्यक्ष व महासचिव ने एकजुटता पर जोर दिया । बाद में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट से होते हुए पीली कोठी पहुंचे। इस दौरान बार पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (जेपी), आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, अभिषेक भटनागर, अंजार हुसैन, पुनीत चौहान, विजेंद्र राज सिंह, सुनील सक्सेना, त्रिलोक चंद्र दिवाकर, राजेश दयाल आदि रहे
ध्यान, प्रेम और करुणा की त्रिवेणी में प्रवाहित हुआ बसंतोत्सव
शाहजहांपुर आश्रम पहुंचने पर दाजी का भव्य स्वागत
Posted on 12.02.2026 Time 04.05 PM Thursday
(संजीव गुप्ता उ. प.समाचार शाहजहांपुर से)
शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के मार्गदर्शक पूज्य गुरुदेव कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और करुणामय मार्गदर्शन में आयोजित बीस दिवसीय बसंत उत्सव का शुभारंभ कल गुरुवार आध्यात्मिक उल्लास के साथ हो रहा है।
पूज्य दाजी का आज दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर आश्रम आगमन हुआ।
यहां पहुंचने पर बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा, मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,ए के गर्ग, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल , श्री गोपाल अग्रवाल, अमिता चंद्रा, रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव का शुभारंभ आज से
शाहजहांपुर आश्रम पहुंचने पर दाजी का भव्य स्वागत
शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के मार्गदर्शक पूज्य गुरुदेव कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और करुणामय मार्गदर्शन में आयोजित बीस दिवसीय बसंत उत्सव का शुभारंभ कल गुरुवार आध्यात्मिक उल्लास के साथ हो रहा है।
पूज्य दाजी का आज दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर आश्रम आगमन हुआ।
यहां पहुंचने पर बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा, मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,ए के गर्ग, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल , श्री गोपाल अग्रवाल, अमिता चंद्रा, बाबूजी के प्रपौत्र विनीत चंद्रा सुयश सिन्हा, सुमन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सौमेंद्र त्यागी, सहित सैकड़ों अभ्यासियों और छोटे छोटे बच्चों ने फूल भेंटकर ने उनका भव्य स्वागत किया ।
पूज्य दाजी के आगमन से आश्रम परिसर मानो साधना की सुवास और चेतना की उजास से आलोकित हो उठा। वातावरण में शांति, प्रेम और आत्मिक ऊर्जा का ऐसा संगम दृष्टिगोचर हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को भीतर तक स्पंदित कर दिया।
यहां पहुंचने के बाद दाजी पूरे आश्रम का निरीक्षण किया।
उत्सव में सहभागिता हेतु देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेशों से भी हजारों अभ्यासी शाहजहांपुर आश्रम पहुँच रहे हैं।
शाम को पूज्य दाजी ने उपस्थितअभ्यासियों को ध्यान कराया।
रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर दिन भर अभ्यासियों का तांता लगा
शाहजहांपुर । श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम में मनाये जा रहे बसंत उत्सव के लिए देश विदेश से अभ्यासियों के आने का सिलसिला मंगलवार रात से ही शुरू हो गया जो बुधवार देर रात तक जारी रहा। रेलवे और बस स्टेशन से मिशन के स्वंय सेवकों ने अभ्यासियों को बस द्वारा आश्रम पहुंचाया।
#daaji #heartfulness #meditation #kanhashantivanam
@everyone
Posted on 12.02.2026 Thursday, Time 03.58 PM, Labour Strike, oppose Labour Law
लखनऊ, 12 फरवरी। लखनऊ के मजदूरों ने अपने-अपने सस्थानों में हड़ताल कर अपर श्रमायुक्त कार्यालय ए०पी० सेन रोड लखनऊ पर प्रदर्शन किया। मजदूरों की इस हड़ताल का आवाहन 10 केन्द्रीय श्रम संगठनों, सेवा एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के स्वतंत्र फेडरेशनों के रायुका मब ने दिल्ली में एक कन्वेंशन कर किया था। इस हड़ताल की प्रमुख मॉग चारों श्रम संहिता को वापस करने की है। इसके अलावा अन्य समस्यायें भी इस हड़ताल में उठाई गई हैं. अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने समा की जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मण्डल ने किया। अध्यक्ष मण्डल में श्री राजा राम यादव रामेश्वर यादव, अजय शेखर सिंह, आशुतोष, मगनजी, बहन सीता देवी, पियूष मिश्रा आदि शामिल थे।
समा को इन्टक के महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, एटक के महामंत्री चन्द्रशेखर, एबएमएस के मत्री अविनाश पांडे और अरुण गोपाल मिश्रा, सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय, टीयूसीसी के मंत्री आरती, एआईयूटीयूसी के महामंत्री बालेन्द्र कटियार एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही, सेवा की महामंत्री फरीदा जलीस यूपी। चीनी मिल मजदूर फेडरेशन के महामंत्री विद्याकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, फूलचंद्र और हर्षवर्धन आदि ने सम्बोधित किया।
सभा के अन्त में सहायक श्रमायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में चारो श्रम सहिता रद्द करने बिजली सशोधन विधेयक 2025, बीज संशोधन विधेयक 2025 को वापरा करने, विकसित भारत ग्रामीण रोजगार व आजीविका मिशन गारण्टी अधिनियम (VB-G-RAM G) को रद कर ‘मनरेगा’ को बहाल करने, प्रदेश में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्डका गठन किया जाय तथा विक्रय सर्वान कर्मियों (सेल्ला प्रोमोशन एम्प्लाइज) के लिये न्यूनतम सलाहकार बोर्ड में उप-समिति का गठन किया जाय। न्यूनतम वेतन रू0 26000/- से कम न हो प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाए. सभी को स्थायी रोजगार मिले-संविदा नीति बन्द हो, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रेलवे, कोयला, तेल, भेल सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मवारी घोषित किया जाय। उनको रू0 26000/- प्रतिमाह मानदेय तथा रु० 10000/- मासिक पेंशन दिया जाय, नियमित प्रकृति के काम पर रखे गये सचिव आउट सोर्सिग / ठेका मजदूरों को नियमित करने, समान काम के लिये समान वेतन देने घरेलू कामगारी और होम बेस्ड वर्कर्स को मजदूर का दर्जा देने और उनके लिये बोर्ड का गठन किया जाय। रेलवे / बैंक/बीमा के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत आउटसोर्सिंग / संविदा श्रमिकों को केन्द्र सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन, ई०एस०आई० और भविष्य निधि योजना से आच्छादित किया जाए, ई-श्रम और बी०ओ०सी० बोर्ड में पजीकृत सभी श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड जारी करने और उनके लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने की मांग की गयी है।
अविनाश पाण्डेय, मंत्री, हिंद मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश।
Posted on 12.2.26, Thursday, Time 03.42 PM Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,12 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)। महानगर से सटे अगवानपुर में स्थित चीनी मिल में काम के दौरान लापता होने से सनसनी मच गई। पर गुरुवार को लापता मजदूर अचानक लौट आया। घर लौटे मजदूर अरविंद कुमार से पुलिस अब पूछताछ में जुटीं है।
मजदूर से थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल में काम करते मजदूर अरविंद के मशीन में आने से हड़कंप मचा।मजदूरों के साथी के मशीन में आने की जानकारी सामने आई तो पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। बुधवार की घटना में मृत समझे जा रहे अरविंद कुमार के आज अचानक लौटने से एक बार फिर सनसनी फैल गई। 28 साल के अरविंद की रहस्यमय तरीके से वापसी से परिवार खुश है। वहीं मिल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में अहम सवाल यह कि वह काम करते करते कैसे गायब हो गया।
चार महीने पहले मिल में मजदूरी पर लगा–
शहर के मझोला थाने में गांव उत्तमपुर निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा अरविंद कुमार को मिल में चार महीने पहले नौकरी मिली। दो दिन से वह गन्ना मशीन के काम था। मौके पर लोगों के अनुसार अचानक वह गायब हो गया। दरअसल वह मशीन के करीब था लिहाजा उसके मशीन की चपेट में आने की आशंका बन गई। सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी और हड़कंप का माहौल बना रहा। परिजन और पुलिस भी मजदूर की छानबीन में जुटीं रहीं।
देर रात लौटा मजदूर, फिर मची सनसनी–
परिवार और पुलिस तलाश में जुटे थे। तभी देर रात अरविंद घर पहुंचा। उसे सकुशल देख परिजन खुशी से उछल पड़े। परिवार वाले उसे अगवानपुर चौकी ले आए, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ के बाद मजदूर के गायब होने के सवालों का जवाब मिलेगा।