डॉ. प्रियंका सौरभ
पीएचडी (राजनीति विज्ञान)
कवयित्री | सामाजिक चिंतक | स्तंभकार
डॉ. प्रियंका सौरभ
पीएचडी (राजनीति विज्ञान)
कवयित्री | सामाजिक चिंतक | स्तंभकार

फोटो -वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की पदाधिकारि
हाथरस। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ ला रहे शिवभक्तों को फल और बिस्किट वितरित कर सेवा कार्य किया।
संस्था की ओर से कांवड़ दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां भक्तों को जलपान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।
जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय के नेतृत्व में जिला महामंत्री श्वेता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मधु वार्ष्णेय, अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रेनू वार्ष्णेय तथा मीडिया प्रभारी प्रियांशी वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
संस्था की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। नगरवासियों ने महिला संगठन की इस पहल की सराहना की।

हाथरस। ऐहन स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन सेवा समिति के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में विश्व कल्याण के लिए सनातन परम्परा के संवाहक बनकर हिन्दू समाज को संगठित होने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिगढ़ विभाग के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमरवीर सिंह ने संघ के शताब्दी वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज संगठन के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर स्थापित कर सकता है।
कथावाचक संत आचार्य गोपाल कृष्ण ने धर्म रक्षा और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मातृशक्ति के रूप में पवित्रा शर्मा विधा अलंकार ने संघ के पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। सम्मेलन को प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा ने की तथा संचालन कवि उपेंद्र झा ने किया। जसवीर सिंह सिसोदिया ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार सहित शिवम, दिनेश भारद्वाज, एडीजीसी अशोक कुमार सिंह, रवि जोशी, दिनेश शर्मा, आशीष सेंगर और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
हाथरस। पंकज धवरैय्या के धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और RSP नगर अध्यक्ष मोनू चतुर्वेदी सैकड़ों साथियों के साथ पहुंचे और दुग्धाभिषेक कर स्नान कराया। धरना स्थल पर ही मिट्टी से शिवलिंग की स्थापना कर पंकज धवरैय्या ने विधि-विधान से शिवपूजन किया।
मौके पर दिल्ली गऊ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र धिन्गनिया, आरएसपी दिल्ली प्रभारी पंकज गौतम तथा राष्ट्र निर्माण दल आगरा से मनोज कुमार फौजी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
इसके अलावा हिन्दू रक्षा वाहिनी अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सनातन धर्म रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अरुण दीक्षित सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे युवाओं ने रक्त से ‘पंकज धवरैय्या’ लिखकर प्रतीकात्मक समर्थन जताया। कार्यक्रम में हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा सहित अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे।
धरना स्थल पर दिनभर समर्थन का सिलसिला जारी रहा और विभिन्न संगठनों ने आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।