Web News

www.upwebnews.com

यूपी में 5 पीसीएस का तबादला

February 28, 2026

यूपी में 5 पीसीएस का तबादला

लखनऊ: यूपी में 5 अफसरों का तबादला, सभी को विशेष सचिव बनाया गया।
प्रभाकर मिश्रा बने विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग में नई नियुक्ति। धर्मेंद्र कुमार पाठक को PWD में विशेष सचिव का पद मिला। रविंद्र प्रताप सिंह पशुधन विभाग के नए विशेष सचिव बने।
धर्मराज को खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी। देवेंद्र सिंह चौहान बने गृह विभाग के विशेष सचिव।

शराब नीति घोटाले में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और DCM मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट!!

नई दिल्ली। ट्रायल कोर्ट ने कहा प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित नहीं कर पाया, कोई सबूत नहीं, कोई षड्यंत्र नहीं तो ऐसे में केस को ख़ारिज करते हैं।

इसी आधार पर ED का केस भी स्वतः खत्म हो जाएगा क्योंकि ED ने CBI के केस को आधार बनाकर केस किया था…

दस लाख की रंगदारी न मिलीं तो महिला जज की पिता को मारी गोली

-आरोपी नागफनी थाने का
हिस्ट्रीशीटर जफर, डेहरिया से नगर निगम का पूर्व पार्षद
22 दिसंबर को कन्फैक्शनरी स्वामी समद से मांगे 10 लाख
या हर महीने एक लाख रुपए

Post on 28.2.26
Saturday, Time 8.20 AM
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,28 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में बेकरी कारोबारी मो समद से हिस्ट्रीशीटर जफर ने दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी। दो महीने पहले मांगी रकम न मिलने पर आरोपी ने सरे शाम बेकरी कारोबारी को गोली से उड़ा दिया। समद बुलंदशहर में एसीजेएम आसमा सुल्ताना के पिता है।
शहर में अल्वीना कन्फैक्शनरी चलाने वाले समद की उनके साले जफर ने गोली मारकर हत्या कर दी। जफर नागफनी का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ समय पहले डेहरिया क्षेत्र से निगम का पार्षद भी रह चुका है। बताया गया कि 22 दिसंबर को जफर ने समद से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी। धमकीं दी कि रंगदारी दें या हर हर महीने एक लाख रुपए। समद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। रंगदारी का मुकदमा 13 जनवरी को जफर, बेटे सैफुल समेत तीन के खिलाफ दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि मुकदमा दर्ज के बाद जफर ने समद की हत्या की कोशिश में जुट गया। शुक्रवार शाम को बंगला गांव में गोलियों से भून दिया।
हत्याकांड के बाद से पुलिस आरोपी जफर की तलाश में जुटी है। आरोपी के घर चार दिन से ताला लगा है। माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह रेलवे स्टेशन की ओर से फरार हो गया।

-जफर का सगे भाई से भी संपत्ति विवाद
घटना के समय समद के संग दूसरा साला मुजाहिर भी स्कूटी में पीछे बैठा था। जफर का अपने सगे भाई मुजाहिर से भी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मुजाहिर व समद के बीच अच्छे संबंध थे। जफर की धमकीं के चलते समद अब जिगर कालोनी में रह रहें थे। शुक्रवार को रोजे के बाद तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई।

–हत्यारोपी की तलाश तेज
महिला जज के पिता की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश तेज हो गई है। एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गई है।

February 27, 2026

मुरादाबाद में बेकरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या

साले पर हत्या का आरोप, आरोपी हिस्ट्रीशीटर, संपत्ति विवाद बना वजह, देर शाम बंगला गांव क्षेत्र की घटना

Post on 27.2.26
Friday, Time 10.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर में बड़े कन्फैक्शनरी कारोबारी मो असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर शाम हुईं घटना से सनसनी फैल गई।यह घटना तब हुई जब वह अपने घर जिगर कालोनी से नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में ही आरोपी ने उन्हें गोली मारी दी।पुलिस को साले पर हत्या का संदेह है। हत्याकांड की वजह संपत्ति विवाद माना जा रहा है। कारोबारी की पुत्री न्यायिक सेवा में हैं।
लाल मस्जिद के रहने वाले मोहम्मद समद की शहर में चार पांच जगहों पर अलवीना कन्फैक्शनरी है। बेकरी के बड़े कारोबारी मो समद की हत्या देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। घटना के समय वह अपने साले मजाहिर के साथ तरावीह पढ़ने के लिए निकले। स्कूटी पर दोनों लोग बंगला गांव चौराहे के पास पहुंचे तभी उनपर फायरिंग हुई। गोली से समद लहुलुहान हो गए। घायल समद को अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। और पूछताछ शुरू कर दी।
एसपी सिटी का कहना है कि हत्या उनके दूसरे साले जफर ने की। जफर हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

84 कोसी होली परिक्रमा पर दो मेला स्पेशल

प्रयागराज का बालामऊ में ठहराव

Post on 27.2.26
Friday, Time 9.45 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।

मुरादाबाद मंडल में नैमिषारणय व मिश्रित तीर्थ पर 84 कोसी होली परिक्रमा पर रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्री व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दो बालामऊ-सीतापुर सिटी मेला स्पेशल (04391-92 व 04393-94) ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेनें 28 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगी।मेला स्पेशल सीतापुर सिटी से चलकर रामकोट,मिश्रित तीर्थ, बेनीगंज रुकेंगी।
इसके अलावा प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 14307-08 ट्रेन का बालामऊ स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »