Web News

www.upwebnews.com

बलिया में SIR के परफोर्मेंस को लेकर दो महिला BLO के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल

February 17, 2026

बलिया में SIR के परफोर्मेंस को लेकर दो महिला BLO के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान- बलिया यूपी
डेट – 17-02-2026

एंकर-बलिया में SIR के परफॉरमेंस को लेकर दो महिला BLO के बीच अधिकारियो की मौजूदगी में जमकर मारपीट हो गई। जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घायल महिला BLO ने कोतवाली में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की, कहा SIR में बेहतर काम करने से नाराज दूसरी BLO ने जमकर पीटा, अधिकारी भी रहे मौजूद।

वीओ- सरकारी कार्यालय के अंदर अधिकारियों की मौजूदगी में बाल पकड़कर मारपीट का यह लाइव वीडियो में यह दोनों महिलाएं शहर कोतवाली क्षेत्र के BLO है और एक दूसरे से SIR में बेहतर काम को लेकर मारपीट कर रही है घायल BLO सुमन की माने तो उसने SIR में बेहतर काम किया है इसलिए उनके कम नोटिस आई है जिससे नाराज होकर दूसरी BLO नीलम सिंह जाती सूचक शब्द कहकर मारने पीटने लगी उस समय सभी अधिकारी वहां मौजूद थे।

 

जौनसार-बावर की पहचान से जुड़े नाम विवाद पर हाईकोर्ट गंभीर, राज्य से मांगा जवाब

उप्र समाचार सेवा (UPSS)
दिनांक: 17 फरवरी 2026 | स्थान: वीरभद्र, ऋषिकेश (उत्तराखंड)
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जौनसार-बावर क्षेत्र के लोगों की जातीय पहचान से जुड़े ‘जौनसारी’ और ‘जनसारी’ नामकरण विवाद को महत्वपूर्ण मानते हुए राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने कहा कि यह मामला मात्र वर्तनी की त्रुटि नहीं, बल्कि एक पूरे समुदाय के अधिकारों और सरकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच से संबंधित है।

गजट की गलती से बढ़ी समस्या
राज्य गठन के समय जारी केंद्र सरकार के आधिकारिक गजट में “Jaunsari” के स्थान पर “Jansari” दर्ज हो गया था। इस त्रुटि के चलते संबंधित समुदाय को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

न्यायालय के निर्देश
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि:
इस गलती को सुधारने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए?
केंद्र सरकार से इस संबंध में क्या पत्राचार या प्रगति हुई?
news
न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर हुई ऐसी त्रुटियां सामाजिक और संवैधानिक प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।

जनहित याचिका का आधार
यह याचिका विकासनगर निवासी द्वारा दायर की गई, जिसमें कहा गया कि गलत नामांकन के कारण जौनसारी समुदाय की आधिकारिक पहचान प्रभावित हो रही है और योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चनें आ रही हैं।

आगे की कार्यवाही
अब राज्य सरकार को निर्धारित समय सीमा में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। अगली सुनवाई में यह तय होगा कि केंद्र स्तर पर संशोधन की प्रक्रिया शुरू हुई है या नहीं।
इस मामले को जनजातीय अधिकारों और प्रशासनिक शुद्धता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस की स्कॉर्पियो श्यामदेउरवा में दुर्घटनाग्रस्त, दारोगा की मौत; पांच घायल

Sub Inspector Santosh Kumar Gorakhpur

पुलिस उपनिरीक्षक संतोष कुमार

Posted on 17.02.2026 Tuesday, Time 02.20 PM, Gorakhpur

गोरखपुर। महराजगंज से दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस की टीम की स्कॉर्पियो श्यामदेउरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में दारोगा संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला दारोगा गीता समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम महराजगंज में एक मामले में दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही थी। देर रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
सभी घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। मृतक दारोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद जिला व शहर अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेसी असहाय, पुलिस से नोक झोंक

Post on 17.2.26 Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,17 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरैशी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की तीखी नोंकझोंक भी हुई।
लखनऊ में विस के घेराव का आहृवान किया गया था। मनरेगा योजना में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी ने विरोध का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया। मंगलवार को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस नेता जुटे। लेकिन लखनऊ कूच से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की पुलिस ने पहले ही घेराबंदी कर लीं। पुलिस ने अध्यक्षों को घर व कैंप कार्यालय पर नजरबंद कर लिया। जिलाध्यक्ष को कोठीवाल नगर में हाउस अरेस्ट किया गया।
कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो भड़क गए। शहर के कैंप कार्यालय पर धरना दे रहे जुनैद इकराम कुरैशी पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।
इस दौरान नजाकत ठेकेदार, दानिश कुरैशी, राजेश सिंह, सिराज अहमद, जावेद अंसारी आदि रहे।

February 16, 2026

कांग्रेस 17 को घेरेगी विधान सभा

लखनऊ, 16 फरवरी। मनरेगा की बहाली समेत कई मांगों को लेकर कांग्रेस ने कल 17 फरवरी को विधान सभा घेरने का ऐलान किया है। घेराव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित क्या।

कांग्रेस के घेराव के मद्देनजर पुलिस ने राजधानी कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। विधान मंडल का सत्र जारी रहने के कारण पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। उधर कांग्रेस का आरोप है कि इसके बड़े नेताओं को घरों में नजरबंद किया जा रहा है।

« Newer PostsOlder Posts »