Web News

www.upwebnews.com

पंडित नगला (Pandit Nagla) बाईंपास पर तीन दिन वाहनों का आवागमन बंद

February 19, 2026

पंडित नगला (Pandit Nagla) बाईंपास पर तीन दिन वाहनों का आवागमन बंद

निर्माण कार्य के चलते बुधवार से शुक्रवार तक बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही बंद

Post on 18.2.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 18 फरवरी(उप्र समाचार सेवा।
मुरादाबाद चंदौसी मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लेवल क्रासिंग (Level crossing ) संख्या 1 A पर टू लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य अगले तीन दिनों के लिए छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
यातायात पुलिस के अनुसार इस मार्ग को 3 फरवरी को सुबह आठ बजे सभी वाहनों के लिए खोला गया था। अब दोबारा निर्माण कार्य यातायात को व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 18-20 फरवरी तक निर्माण कार्य से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि पुलिस ने वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हनुमान मूर्ति की ओर जाने वाले छोटे और भारी वाहन कोहिनूर तिराहा, डबल फाटक और संभल चौराहे से गुजरेंगे। इसी तरह संभल रोड से दिल्ली रोड जाने वाले वाहन टीपी नगर, लाकड़ी फाजलपुर और लाकड़ी तिराहे होते हुए दिल्ली रोड पहुंचेंगे।

February 18, 2026

ध्यान, साधना से आलोकित हुआ योगाश्रम

 

#बसंत उत्सव–2026: दूसरे चरण के दूसरे दिन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना
( संजीव गुप्त द्वारा )
#शाहजहांपुर।
#श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के दूसरे चरण के दूसरे दिन का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश विदेश से पधारे हजारों अभ्यासी एकात्म भाव से ध्यान में लीन होकर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की मंगल कामना करते दिखाई दिए। सम्पूर्ण आश्रम परिसर शांति, श्रद्धा और साधना के आलोक से आलोकित हो उठा।
इस अवसर पर श्री दाजी ने बाबूजी महाराज के वचनों का स्मरण कराते हुए कहा कि आत्मा अपनी जंजीरों से मुक्त होना चाहती है, और यही सर्वोच्च स्तर की महत्वाकांक्षा का स्वरूप है। हम वही बनना चाहते हैं, जो वास्तव में हम हैं, किंतु जिसे हम विस्मृत कर बैठे हैं। बाबूजी महाराज ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि हमारा लक्ष्य ईश्वर के साथ पूर्ण रूप से एकमय होना है और जब तक ध्येय की प्राप्ति न हो, तब तक विश्राम नहीं करना चाहिए। लक्ष्य के प्रति जागरूकता बनी रहे तो आलस्य स्वयं ही पराजित हो जाता है। ध्यान सत्र के उपरांत मिशन के अभ्यासी एवं ख्यातिलब्ध भजन गायक चरनप्रीत ने अपने मधुर स्वर और संगीत से “सजा दो घर गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं” तथा “लालाजी की याद में हम सब खो जाएँ” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्ति और अध्यात्म की रसधारा में सराबोर हो उठा।
#ध्यान सत्र में साधकों को ध्यान कराया गया। इस अवसर पर कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधोगोपाल अग्रवाल, एके. गर्ग, सुयश सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, शुभम सक्सेना, जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी सहित अनेक साधकों का योगदान रहा।

#पूर्व राष्ट्रपति ने भेंट किया पुष्पगुच्छ
शाहजहांपुर।
श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में आज देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने तीन दिन के प्रवास पर ध्यान साधना करने पहुंचे। रिलायंस में बने हैलीपैड में जब उनका हैलीकॉप्टर पहुंचा तो यहां जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। यहां से पूर्व राष्ट्रपति भारी काफिले के साथ आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका मिशन के सचिव उमा शंकर बाजपेई,संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, राज गोपाल अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने आश्रम पहुंचकर पूज्य दाजी को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने गुरुवर दाजी से मुलाकात की और ध्यान किया

जीडीए की 16 कालोनियां नगर निगम को हस्तांतरित, बेहतर सुविधाओं व सुदृढ़ प्रबंधन का मार्ग प्रशस्त*

*संतोष कुमार सिंह*
*गोरखपुर*


*महानगर के सुनियोजित विकास की दिशा में बड़ा कदम*

गोरखपुर। महानगर के समग्र और सुनियोजित विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा निर्मित 16 कालोनियों का औपचारिक रूप से गोरखपुर नगर निगम को हस्तांतरण किया गया। इस निर्णय से संबंधित क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, नियमित रख-रखाव और प्रभावी शहरी प्रबंधन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, नगर निगम एवं जीडीए के अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को महानगर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।
अधिकारियों ने बताया कि अब इन 16 कालोनियों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, पेयजल, सीवर व्यवस्था और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं का संचालन व रख-रखाव नगर निगम द्वारा किया जाएगा। इससे कार्यों में समन्वय बढ़ेगा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी आसानी होगी। स्थानीय निवासियों को एक ही निकाय के माध्यम से सभी शहरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। नई कालोनियों के जुड़ने से जिम्मेदारियां बढ़ी हैं, लेकिन निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से गोरखपुर को आदर्श महानगर बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा विकसित कालोनियों को नगर निगम को सौंपना एक सुविचारित प्रशासनिक कदम है, जिससे विकास कार्यों में एकरूपता आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ महानगर के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया। इस पहल को गोरखपुर के शहरी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिजर्व पुलिस लाइन में गोरखपुर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sub Inspector Santosh Kumar Gorakhpur

पुलिस उपनिरीक्षक संतोष कुमार

*सड़क दुर्घटना में उ0नि0 संतोष पासवान का असामयिक निधन**, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी सिटी ने दिया श्रद्धांजलि*

गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल पर तैनात उपनिरीक्षक (उ0नि0) संतोष पासवान का सड़क दुर्घटना में असामयिक एवं दुःखद निधन हो जाने से गोरखपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुई इस दुर्घटना ने पूरे पुलिस परिवार को मर्माहत कर दिया। दिवंगत उ0नि0 संतोष पासवान को गोरखपुर पुलिस परिवार की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उ0नि0 संतोष पासवान अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ महराजगंज जनपद में एक मामले में दबिश डालकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा क्षेत्र में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ सहित गोरखपुर पुलिस परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उन्हें औपचारिक सलामी देकर अंतिम सम्मान प्रदान किया गया। वातावरण गमगीन रहा और उपस्थित पुलिसकर्मियों की आंखें नम दिखीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उ0नि0 संतोष पासवान एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और साहसी अधिकारी थे। उन्होंने सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। उनका असामयिक निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार दिवंगत अधिकारी के परिजनों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
सहकर्मियों ने बताया कि संतोष पासवान अपने सौम्य व्यवहार, टीम भावना और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे। उनके अचानक चले जाने से न केवल विभाग बल्कि उनके परिचितों और शुभचिंतकों में भी गहरा शोक है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पुलिस परिवार ने एक स्वर में कहा कि उ0नि0 संतोष पासवान की सेवाओं और समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा।
गोरखपुर पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत अधिकारी को शत्-शत् नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी कर्तव्यपरायणता और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

उत्तर रेलवे के नए जीएम राजेश कुमार पांडेय, एके वर्मा का तबादला

Indian Rail

रेल मंत्रालय ने किया बदलाव

निरीक्षण के पांच दिन के भीतर जीएम एके वर्मा का तबादला
लखनऊ में आलमनगर से रोजा का 13 फरवरी को किया था निरीक्षण

Post on 18.2.26
Wednesday, time 9.56
Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 18 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
रेल मंत्रालय ने जोन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। उत्तर रेलवे(नार्दन रेलवे) के महाप्रबंधक समेत आठ जगहों पर शीर्ष रेल अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। पांच दिन पहले लखनऊ आलमनगर से रोजा तक निरीक्षण करने वाले एके वर्मा की जगह राजेश कुमार पांडेय को उत्तर रेलवे का नया जीएम बनाया गया है। एके वर्मा को फिलहाल प्रयागराज में स्थानांतरित किए जाने की खबर है।
मुरादाबाद में डीआरएम रहे अजय नंदन को कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में जीएम बनाया गया है। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे मुंबई के जीएम शलभ गोयल, एनएफआर गुवाहाटी के जीएम आशीष, वाराणसी में आशुतोष पंत, लोकोमोटिव चितरंजन में मोहित चंद्रा,बेंगलुरु में मनोरंजन प्रधान, निदेशक आरडीएसओ प्रभास दंसाना बनाए गए हैं।

« Newer PostsOlder Posts »