Web News

www.upwebnews.com

गोरखपुर : चलती ट्रेन में टीटी ने NCC कैडेट से किया rape

February 20, 2026

गोरखपुर : चलती ट्रेन में टीटी ने NCC कैडेट से किया rape

चलती ट्रेन में रेप किया टीटीई ने मेरे साथ 
केबिन में ले गया सीट दिलाने के बहाने – बोली युवती , सेना भर्ती की तैयारी कर रही गोरखपुर में 
गोरखपुर,  एक युवती ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के टीटीई पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी । लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और एसी कोच में चढ़ गई। मै गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही हूं। मैं एसी कोच में ही खड़ी थी, तभी टीटीई आया और सीट दिलाने के बहाने मुझे केबिन में ले गया और वहां मेरे साथ रेप किया । धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा मामले में मेरे खिलाफ कार्रवाई करेगा। घटना रविवार रात की इंदारा स्टेशन और देवरिया स्टेशन के बीच की फर्स्ट एसी केबिन की है।
इसके बाद लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी। तब तक आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग गया। गोरखपुर पहुंचने पर लड़की ने जीआरपी थाने में रेप का केस दर्ज कराया है । जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। पीड़ित लड़की जिला मऊ की रहने वाली बताई जा रही है । स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले पाई और ट्रेन आने पर वह बिना टिकट लिए ही ट्रेन के ए सी फर्स्ट कोच में चढ़ गई।
आरोपी की तलाश में जीआरपी टीम छापेमारी कर रही है।
जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया-आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

हाथरस में सर्किट हाउस निर्माण को मंजूरी

Shweta Chaudhary Hathras Nagar Palika Chairperson
निरीक्षण करती पालिकाध्यक्ष  श्वेता चौधरी
हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड नंबर 19 हतीसा भगवन्तपुर स्थित पालिका स्वामित्व भूमि पर सर्किट हाउस निर्माण को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जिला अधिकारी द्वारा प्रस्तावों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया जारी है।
नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित सर्किट हाउस के निर्माण से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक अतिथि सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस संबंध में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मौके पर पहुंचकर भूमि की साफ-सफाई एवं जल निकासी कार्य का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सर्किट हाउस के निर्माण से नगर में प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी तथा इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 19 के सभासद हिमांशु कौशिक, राना, रवि सोखिया, रोहित राज, जितेंद्र सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाजिदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बाजिदपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। बताया जाता है कि पति सूरत की एक गद्दा फैक्ट्री में कार्यरत है। दंपति का एक छोटा बच्चा भी है।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता तोताराम, निवासी जिरौलीखुर्द, ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ललिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

भैंस चोरी के आरोप में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो गुट भिड़े

हाथरस। कोतवाली नगर क्षेत्र के वैभव नगर कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह भैंस चोरी के आरोप को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष लाठी-डंडों व लोहे की सरियों के साथ आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।
सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं 4 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

संत प्रेमानंद से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली – अनुष्का शर्मा

मथुरा । विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन पहुंचे, जहाँ उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद  महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात आश्रम श्री हित राधा केली कुंज (वराह घाट) में हुई।
विराट और अनुष्का पूरे भक्तिभाव के साथ प्रेमा नन्द महाराज  के एकांतिक वार्तालाप में शामिल हुए। इस दौरान दोनों के गले में तुलसी की माला देखी गई। महाराज जी ने उन्हें विनम्र बने रहने और अपने कार्य को ईश्वर की सेवा के रूप में देखने का उपदेश दिया, अनुष्का ने महाराज जी से अपने बच्चों, अकाय और वामिका के लिए भी आशीर्वाद मांगा।
यह साल 2026 की उनकी हालिया यात्रा है, जबकि इससे पहले भी वे 2025 में जनवरी, मई और दिसंबर के दौरान कई बार महाराज जी के दर्शन कर चुके हैं।विराट और अनुष्का अपनी व्यस्त जीवनशैली और हाल के क्रिकेट दौरों (जैसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच का समय) के बाद आध्यात्मिक शांति के लिए वृंदावन आते रहते हैं।
« Newer PostsOlder Posts »