Web News

www.upwebnews.com

बुध बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में आग से लाखों का माल खाक

February 22, 2026

बुध बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में आग से लाखों का माल खाक

देर रात आग की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें, आग पर दो घंटे बाद काबू पाया

Post on 22.2.26
Sunday, Time 12.00 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,22 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर के बीच बुध बाजार में एक कपड़े की दुकान आग की चपेट में आ गई। आग से दो मंजिला दुकान में रखा कपड़े और अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी के अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई। विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।आग की लपटे तेज होने से बुझाने में दो घंटे लग गए। अग्निकांड से लाखों के नुकसान का आंकलन किया गया है।
आग की घटना शनिवार की देर रात की है।शहर में बुद्ध बाज़ार स्थित न्यू क्लॉक मार्किट में आग कपड़े की दुकान में लगीं। आग की लपटों ने ऊपरी मंजिल पर भी कपड़े की दुकान को लील लिया। दो मंजिला दुकान में आग की दुकान तेजी से फैली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश होने लगीं। पर आग तेज होने से इसपर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस भी आसपास बीच बचाव में जुटीं रहीं।
आग न्यू क्लाँथ मार्केट में जिस दुकान के स्वामी हरीश उतरेजा की है। खबर मिलने पर देर रात स्वामी व परिवार और आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के कारण दुकान में ज्यादा स्टाँक रखा गया था। हालांकि अग्निकांड में जनहानि न होने की सूचना नहीं है।

February 21, 2026

रमणरेती में संत और श्रद्धालुओं ने जमकर खेली होली, अबीर गुलाल रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु लो

Braj ki holiPosted on 21.02.2026 Time 09.29 PM, Saturday, Mathura Vrandavan, Holi, Atul Kumar Jindal
मथुरा।ब्रज की पावन धरती पर होली का रंग अब पूरी तरह चढ़ने लगा है शनिवार को गोकुल महावन के रमणरेती आश्रम में भव्य और पारंपरिक होली उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। गुरुशरणानन्द संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने मिलकर ऐसी होली खेली कि पूरा वातावरण रंग, भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्ष्णि आश्रम के संत गुरुशरणानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस विशेष उत्सव में देश-विदेश से हजारों भक्त कान्हा की नगरी पहुंचे। जैसे ही संतों की टोली ने होली की शुरुआत की, वैसे ही अबीर-गुलाल और टेसू के रंगों की बारिश शुरू हो गई। आसमान तक रंगों से सतरंगी नजर आने लगा और हर ओर “राधे-राधे” और “होली है” के जयकारे गूंजने लगे। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के लिए खास तौर पर दस हजार लीटर टेसू का रंग तैयार किया गया था। इसके अलावा छह क्विंटल अबीर-गुलाल, दो किलो चंदन और करीब सौ ग्राम केसर का भी उपयोग किया गया, जिससे पूरा परिसर सुगंधित और रंगीन हो उठा। रमणरेती आश्रम का यह वार्षिकोत्सव हर साल भव्य रूप में मनाया जाता है और संतों की टोली द्वारा खेली जाने वाली होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होती है। श्रद्धालु संतों के साथ झूमते, नाचते और भक्ति में लीन होकर होली का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान फूलों की वर्षा की गई और रमणरेती की पवित्र रज के साथ भक्तों ने होली खेलकर खुद को धन्य माना। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही होली के पारंपरिक रसिया गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल, मंजीरे और झांझ की धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और उत्सव देर तक चलता रहा। कुल मिलाकर गोकुल की रमणरेती में आज खेली गई यह अनोखी और दिव्य होली ब्रज की सदियों पुरानी परंपरा की झलक दिखाती है। रंग, भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन के साथ ही ब्रज में होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हो चुका है, और आने वाले दिनों में पूरे ब्रज क्षेत्र में इसी तरह रंग और श्रद्धा की छटा देखने को मिलेगी।
*जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार पहुंचे रमणरेती* 
डीएम और एसएसपी ने भी रमणरेती पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के साथ होली खेली। उन्होंने सभी ब्रजवासी और श्रद्धालुओं को होली बधाई दी और कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि यमुना तट के किनारे गोकुल में स्थित महान संत गुरुशरनानंद के आश्रम में होली का त्योहार मनाया जा रहा है माना जाता है कि आज के दिन से ब्रज में रंगोत्सव होली का त्योहार शुरू हो जाता है आज देश विदेश के हजारों श्रृद्धालुओं ने होली खेली है सभी होली के रंग में एक समान दिखाई दे रहे हैं यही हमारी संस्कृति की पहचान है अनेकता में एकता। प्रभु से कामना है कि सभी स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया मेरठ में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण

CM Yogi Adityanath मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां शताब्दी नगर में मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां रेपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

सिकंदराराज में सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, कार चालक पर मुकदमा

हाथरस।सिकंदराराज कोतवाली क्षेत्र में 18 फरवरी की शाम हुए सड़क हादसे में ग्राम शेरपुर निवासी देवेंद्र कुमार की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना नवली-रेवती कॉलेज के पास की बताई गई है, जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल देवेंद्र कुमार को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार वहां आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उपचार के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
19 फरवरी को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव शेरपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बना हुआ है

जर्मन दूल्हे ने भारतीय दुल्हन संग लिए सात फेरे विदेशी मेहमानों ने सराही भारतीय संस्कृति।

फिरोजाबाद। जिले में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सात समुंदर पार जर्मनी से आए दूल्हे ने फिरोजाबाद के पाढम गाँव की दुल्हन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। इस ऐतिहासिक विवाह के गवाह सैकड़ों लोग बने, वहीं विदेश से आए मेहमान भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं में सराबोर नजर आए।
जर्मनी निवासी दूल्हा गुस्ताव और फिरोजाबाद की युवती खुशी ने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। दूल्हा भारतीय परिधान शेरवानी और साफा पहने हुए थे, जबकि दुल्हन खुशी लाल जोड़े में बेहद आकर्षक लग रही थीं। खास बात यह रही कि दूल्हे ने अपने हाथों में मेहंदी से पत्नी का नाम भी लिखवाया था जो समारोह में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। विवाह समारोह में वरमाला, फेरे और विदाई सहित सभी रस्में भारतीय परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराई गईं, लेकिन इसमें जर्मन संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। विदेशी मेहमानों ने भारतीय शादी की रस्मों को बड़े उत्साह से देखा और उनमें भागीदारी भी की। भाषा की समस्या न हो, इसके लिए चार अनुवादकों की व्यवस्था की गई थी। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है। यहां के लोगों का अपनापन और मेहमाननवाजी उन्हें बेहद पसंद आई। खासकर शिकोहाबाद जैसे छोटे शहर की आत्मीयता ने उन्हें प्रभावित किया। शादी समारोह में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। गुस्ताव और खुशी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।
दुल्हन की चाची ज्योति ने बताया कि खुशी जयपुर में एक जर्मन कंपनी में कार्यरत है। वहीं गुस्ताव का आना-जाना हुआ और दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो बाद में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। दूल्हे गुस्ताव ने बताया कि वर्ष 2023 में वह भारत घूमने आए थे। इस दौरान राजस्थान, दिल्ली और आगरा की यात्रा की। जयपुर के एक होटल में ठहरने के दौरान स्विमिंग पूल के पास उनकी मुलाकात खुशी से हुई, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई।
फिरोजाबाद में हुआ यह अंतरराष्ट्रीय विवाह लोगों के बीच चर्चा का विषय होने के साथ ही आकर्षण का केंद्र भी रहा।

« Newer PostsOlder Posts »