Web News

www.upwebnews.com

होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क

February 23, 2026

होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
23/02/2026

  • पुलिस लाइन में डीएम व एसएसपी की सद्भावना समिति संग बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश*

गोरखपुर। आगामी होली, रमजान और ईद-उल-फितर के मद्देनजर गोरखपुर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में सद्भावना समिति, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 4 मार्च को होली है और उसी दिन रमजान का पंद्रहवां रोजा भी है, जबकि 13 मार्च को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। ऐसे में संवेदनशीलता, सतर्कता और समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दें। उन्होंने निर्देश दिया कि होलिका दहन स्थलों का पूर्व सत्यापन कर लिया जाए। विशेषकर जिन स्थानों पर मस्जिदों के सामने होलिका दहन होता है, वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने होली के जुलूसों को लेकर विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, वहां पर्याप्त फोर्स, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए। जिन जुलूसों में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहती है, उन मार्गों का प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा पूर्व निरीक्षण किया जाए। जुलूस समाप्त होने के बाद भी कम से कम दो घंटे तक संबंधित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहे, ताकि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
बैठक में शहर की आधारभूत सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विरासत गलियों में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सीओ कोतवाली कार्यालय के सामने सड़क पर निकले लोहे के रॉड को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि शहर के भीतर जहां-जहां सड़कें टूटी हुई हैं, वहां शीघ्र पिचिंग कार्य कराया जाए और सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात बाधित न हो।
बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराया जाए। खुले तार या झूलती केबलें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं, इसलिए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मिठाई, खोया, रंग और अअन्य खाद्य सामग्री की जांच नियमित रूप से की जाए। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया कि प्रमुख बाजारों, चौराहों और जुलूस मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएं और अवैध पार्किंग पर सख्ती बरती जाए।
ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे और साउंड सिस्टम निर्धारित मानक के अनुरूप कम ध्वनि स्तर पर बजाने के निर्देश दिए गए। रात्रि में निर्धारित समय सीमा के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। अलविदा की नमाज के दिन मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता रखने, यातायात डायवर्जन योजना लागू करने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया।
बैठक में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, एसपी मंदिर संतोष कुमार, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह एसडीएम सहजनवा केशरी नन्दन तिवारी एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा एसीएम द्वितीय राजू कुमार सीओ कैंट योगेन्द सिंह ,सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सीओ गोरखनाथ रवि सिंह सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह सीओ ट्रैफिक विवेक तिवारी विभिन्न विभागों के अधिकारी और सद्भावना समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने भी सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
अंत में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोरखपुर की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए है। सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि होली, रमजान और ईद के सभी पर्व शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हों।

एटा में 15 वर्ष पूर्ण कर चुके निजी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित

एटा 23 फरवरी उप्रससे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने बताया है कि जनपद एटा के टीटीजेड क्षेत्र (जलेसर, अवागढ़) में पंजीकृत ऐसे सभी निजी वाहन (दो पहिया/चार पहिया, गैर परिवहन वाहन), जिनकी पंजीकरण तिथि से 15 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है, उनका संचालन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश दिनांक 20 जुलाई 2016 तथा अध्यक्ष, टीटीजेड प्राधिकरण आगरा द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे समस्त वाहनों का पंजीयन मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 53(1) के अंतर्गत निलंबित/निरस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में दिनांक 01 नवंबर 2007 से 25 जून 2010 तक पंजीकृत समस्त गैर परिवहन वाहन, जो जनपद एटा में पंजीकृत थे अथवा अन्य जनपद/राज्य से एनओसी लेकर आए थे और जिनकी आयु 25 जून 2010 तक 15 वर्ष पूर्ण हो चुकी थी, कुल संख्या 4533 का संचालन जनपद एटा में किसी भी स्थान अथवा टीटीजेड क्षेत्र में नहीं किया जा सकता। इस संबंध में कार्यालय आदेश के माध्यम से पंजीयन निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।
उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में टीटीजेड क्षेत्रांतर्गत दिनांक 17 फरवरी 2011 से पूर्व पंजीकृत 5401 पेट्रोल वाहन एवं 17 फरवरी 2016 से पूर्व पंजीकृत 2162 डीजल वाहनों के स्वामी कार्यालय से एनओसी प्राप्त कर अन्य क्षेत्र अथवा अन्य जनपद में पंजीकरण कराएं। अन्यथा की स्थिति में उपयुक्त क्षेत्रांतर्गत पंजीकृत ऐसे समस्त वाहनों की आरसी निलंबित कर दी जाएगी।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 वर्ष पुराने वाहन टीटीजेड क्षेत्र में संचालित पाए जाते हैं तो पुलिस/परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों को निरुद्ध कर आरबीएसएफ केंद्रों के माध्यम से स्क्रैप कर दिया जाएगा।

Gorakhpur AIIMS की नागालैंड की रहने वाली महिला डॉक्टर से छेड़खानी,

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
23/02/2026

*बैड टच, लगभग 1.5km तक किया पीछा , गंदे कमेंट किए और लड़के ने शर्ट उतारकर डराया*

गोरखपुर। 22 फरवरी की देर शाम गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया है। शहर के मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल से लौटते समय बाइक सवार 3 लोगों ने महिला डॉक्टर का पीछा किया। एम्स गेट नo 2 तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे।
एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। घटना 22 फरवरी को रात 8 बजे की है।

कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय सहित स्थानीय प्रशासन को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया।

नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- “एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं।”

देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं गई। तीनों अपराधी एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी।

गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा।

गोरखपुर एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि पूरे मामले का सज्ञान लेते हुए तत्काल जांच शुरु कर दिया गया है और सीसीटीवी की मदद से अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की चार टीम बना कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

एटा में बिजली ठीक करने गये लाइनमैन की करंट लगने से मौत

एटा 23 फरवरी उप्रससे। जनपद के मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह एक लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया गया। फिरोजाबाद जिले के नगला सामंती निवासी 26 वर्षीय सौरभ पुत्र नरेश बाबू को गंभीर हालत में परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड लाए थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सौरभ बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह वह गांव बिरामपुर में बिजली लाइन पर काम कर रहा था, तभी उसे करंट लग गया। और वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सौरभ को निजी वाहन से एटा मेडिकल कॉलेज ले गए। मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही लाइनमैन सौरभ के शव को घर ले गए।

धर्म परिवर्तन कराने वाले बिहार के नई पाटलिपुत्र कालोनी का रहने वाला पादरी जोसे थामस को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 23/02/2026

बलिया , प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित , बिहार प्रान्त के नई पाटलिपुत्र कॉलोनी,  पटना निवासी अभियुक्त ईसाई पादरी जोसे थॉमस को पुलिस ने थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के वार्ड नं0 5 से  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बोरी में प्रभु ईशु से संबंधित 124 पुस्तकें व म्यूजिक सिस्टम, 3 माईक, 2 केबल , 1 साउंड बॉक्स, 1 पीए सिस्टीन व 1 डेटा केबल बरामद किया है।

दरअसल 22.फरवरी 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि डा. फरीद के मकान कस्बा सिकन्दरपुर वार्ड नं. 5 में इसाई पादरी जोसे थामस पुत्र थामस लूकोस पता पाटलिपुत्र पटना बिहार द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चे जिन्हे धर्म परिवर्तन कराने व अपने धर्म का नाट्कीय बखान करने तथा प्रलोभनों के माध्यम से हमारे हिन्दू धर्म को परिवर्तन कर इसाई धर्म को प्रेरित किया जा रहा है, तथा जोसे थामस उपरोक्त के द्वारा हिन्दू-देवी देवताओ को नीच व गाली-गलौज करते हुए अपने इसाई धर्म की महानता व प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए लोगो को धन व नौकरी आदि का प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, तथा मुझे भी धर्म परिवर्तन करने धन व नौकरी का प्रलोभन दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 38/2026 धारा 302, 352 बी.एन.एस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

उक्त मुकदमें में विवेचना के क्रम में आज दिनांक 23.फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त जोसे थोमस पुत्र थोमस लुकेस निवासी 192/2 न्यू पाटलिपुत्र कालोनी पटना बिहार, अस्थाई पता पल्ला विला हाउस कारिकोम पोस्ट कड्डीतारा करा जिराकोलम स्टेट केरल उम्र करीब 47 वर्ष को ग्राम कस्बा सिकन्दरपुर से समय 07.10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया।

वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सिकंदरपुर पुलिस को 22 फरवरी 2026 को  एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक किराये के मकान में रहता है। जोसे थॉमस नाम था कुछ व्यक्तियों का धर्म परिवर्तन करता था। इसमें थाना सिकंदरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज जोसेफ थॉमस जो धर्म परिवर्तन करा रहा था। एक इसका एड्रेस पाटलिपुत्र बिहार का है। साथ ही साथ ये जानकारी मिली है कि ये मूलरूप से केरल का रहने वाला है। इसको गिरफ्तार किया गया है। उससे प्रारम्भिक पूछताछ में ये पता चला है कि जहाँ सिकंदरपुर में ये किराये के मकान में रहता था वहां के महिलाओं और बच्चों सहित पुरुषों को नौकरी का प्रलोभन देना, धन का प्रलोभन देना तथा अन्य प्रलोभनों के द्वारा एवधर्म मे उनको ये परिवर्तन करवाता था। इसके पास से 125 किताबें, डीजे सिस्टम व अन्य चीजें व अन्य सामग्री प्राप्त हुई हैं। इसकी सीडीआर प्राप्त की जा रही है। इसके एकाउंट की डिटेल्स ली जा रही है कि इस धर्म परिवर्तन में कौन कौन से लोग और कहाँ से लोग सम्मिलित है और साथ ही साथ इसके बैंक खाते से भी चेक किया जाएगा कि इसके पास कहाँ से धन आ रहा है और किसके द्वारा धन भेजा जा रहा है। विवेचना का गहराई से पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसमे आगेवाअग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

बाइट- दिनेश कुमार शुक्ला ( अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया )

« Newer PostsOlder Posts »