Web News

www.upwebnews.com

January 26, 2026

लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया

Republic Day Parede

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के सामने परेड की सलामी लेती हुईं राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल

लखनऊ : 26 जनवरी, 2026, 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। विधान भवन के सामने आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने परेड की सलामी ली। इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्यपाल जी का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस समारोह की आकर्षक परेड में सम्मिलित भारतीय सेना के आयुधां, मार्च पास्ट, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व मेजर ओंकार निशांत ने किया। परेड के मौके पर बी0एम0पी0-2 सारथ टैंक, 105 एम0एम0 लाइट फील्ड गन, लाइट स्ट्राइक व्हीकल, आर्मड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल तथा आल टेरेन व्हीकल (ए0टी0वी0) का प्रदर्शन किया गया। परेड के दौरान हैलीकॉप्टर द्वारा परेड स्थल पर पुष्प वर्षा भी की गयी।
गणतंत्र दिवस की परेड में 16 राजपूत रेजीमेन्ट (पुरुष टुकड़ी), जाट/सिख लाइट इन्फेन्ट्री (ब्रास बैण्ड), 6/11 गोरखा राइफल्स (पुरुष टुकड़ी), 6/11 प्लस 3/5 गोरखा राइफल्स (पाइप बैण्ड), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ब्रास बैण्ड), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (पुरुष टुकड़ी), ए0टी0एस0 कमाण्डो (पुरुष टुकड़ी), यू0पी0 पुलिस (पुरुष टुकड़ी), सशस्त्र सीमा बल (ब्रास बैण्ड), हरियाणा पुलिस (पुरुष टुकड़ी), उत्तर प्रदेश वन विभाग (पुरुष टुकड़ी), यू0पी0 होमगार्ड्स (पाइप बैण्ड), उत्तर प्रदेश वन विभाग (महिला टुकड़ी) ने प्रतिभाग किया।
परेड में पीएसी 32वीं वाहिनी (पुरुष टुकड़ी), पीएसी 32वीं वाहिनी (पाइप बैण्ड), पीएसी 35वीं वाहिनी (पुरुष टुकड़ी), पीएसी 35वीं वाहिनी (ब्रास बैण्ड), यूपी होमगार्ड्स (पुरुष टुकड़ी), यूपी होमगार्ड्स (ब्रास बैण्ड), यू0पी0 होमगार्ड्स (महिला टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (पुरुष टुकड़ी), प्रान्तीय रक्षक दल (ब्रास बैण्ड), प्रान्तीय रक्षक दल (महिला टुकड़ी), एन0सी0सी0 (मार्च पास्ट बालक), एन0सी0सी0 (मार्च पास्ट बालिका) भी सम्मिलित हुईं।
इसके अलावा, बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल गर्ल्स इण्टर कॉलेज (ब्रास बैण्ड बालिका), कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ0प्र0 सैनिक स्कूल (ब्रास बैण्ड बालक), कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उ0प्र0 सैनिक स्कूल (मार्च पास्ट मिश्रित), अटल आवासीय विद्यालय सिठौली कला (मार्च पास्ट बालिका), माध्यमिक विद्यालय जनभवन (ब्रास बैण्ड मिश्रित), कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, लखनऊ (मार्च पास्ट बालिका), नेशनल इण्टर कॉलेज लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), सेन्ट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड लखनऊ (मार्च पास्ट बालक), सेन्ट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड (पाइप बैण्ड मिश्रित), सेन्ट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम् लखनऊ (मार्च पास्ट बालिका), सेन्ट जोसेफ कॉलेज रुचि खण्ड लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), एस0आर0 ग्लोबल स्कूल बक्शी का तालाब लखनऊ (मार्च पास्ट मिश्रित), एस0आर0 ग्लोबल स्कूल बक्शी का तालाब लखनऊ (पाइप बैण्ड बालिका), राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शाहमीना रोड (मार्च पास्ट बालिका), राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज (ब्रास बैण्ड बालक) फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
साथ ही, महर्षि विद्या मन्दिर आई0आई0एम0 रोड (मार्च पास्ट बालिका), महर्षि विद्या मन्दिर आई0आई0एम0 रोड (पाइप बैण्ड बालक), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम शाखा (मार्च पास्ट बालिका), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम शाखा (पाइप बैण्ड मिश्रित), बाल विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल चारबाग (मार्च पास्ट बालक), श्री जय नारायण मिश्र इण्टर कॉलेज, चारबाग (ब्रास बैण्ड बालक), लखनऊ पब्लिक कॉलेज सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना (मार्च पास्ट बालक), लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लॉक राजाजीपुरम (ब्रास बैण्ड मिश्रित), लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम (मार्च पास्ट बालिका) ने फ्लैग मार्च में प्रतिभाग किया।
इसके अलावा, उम्मीद संस्था लखनऊ (ब्रास बैण्ड मिश्रित), बाल निकुंज इण्टर कॉलेज मोहिबुल्लापुर (मार्च पास्ट बालक), सरस्वती विद्या मन्दिर सेक्टर-क्यू, अलीगंज (ब्रास बैण्ड मिश्रित), ब्वॉयज ऐंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज सुन्दरबाग (मार्च पास्ट बालक), सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार (मार्च पास्ट मिश्रित), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल कानपुर रोड (ब्रास बैण्ड मिश्रित), ए0पी0एस0 एकेडमी सेनानी बिहार रायबरेली रोड (मार्च पास्ट मिश्रित), श्रीराम एकेडमी सीतापुर रोड (ब्रास बैण्ड मिश्रित), भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश लखनऊ (फ्लैग मार्च मिश्रित), लखनऊ पब्लिक कॉलेज विनम्र खण्ड गोमतीनगर (पाइप बैण्ड बालिका), लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-9 वृन्दावन योजना (फ्लैग मार्च बालिका), सेन्ट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल (ब्रास बैण्ड मिश्रित), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल इन्दिरा नगर प्रथम शाखा (फ्लैग मार्च बालक), सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम शाखा (पाइप बैण्ड मिश्रित) तथा सिटी मॉण्टेसरी स्कूल आर0डी0एस0ओ0 (फ्लैग मार्च बालिका) फ्लैग मार्च में सम्मिलित हुए।
विभिन्न विद्यालयां के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सेण्ट जोसेफ कॉलेज राजाजीपुरम द्वारा ‘अवध की धूल चन्दन है नृत्य’, लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम द्वारा ‘नया हिन्दुस्तान नयी कीर्ति नृत्य’, बाल विद्या मन्दिर चारबाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश नृत्य’, एस0आर0 ग्लोबल बक्शी का तालाब द्वारा ‘नारी शक्ति नृत्य’, सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम प्रथम शाखा द्वारा ‘सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत नृत्य’, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी द्वारा ‘विकसित भारत विकसित प्रदेश ड्रिल’ तथा उम्मीद संस्था लखनऊ द्वारा ‘तिरंगा नृत्य’ प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश’ के अन्तर्गत मध्य प्रदेश के बधाई, महाराष्ट्र के लेजियम, जम्मू कश्मीर के राउफ, सिक्किम के तमांग सेलो, गुजरात के तलवार रास के साथ ही, बिहार, छत्तीसगढ़, त्रिपूरा, अरुणाचल प्रदेश के लोकनृत्य जैसे-पैट्रियोटिक व बिजू नृत्य, सिंग्फो, निसी को लोक कलाकारों ने प्रस्तुत किया। प्रदेश के कलाकारां द्वारा शंख वादन, डमरु वादन, बधावा, मयूर व ढेढ़िया तथा भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया।
परेड में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की थण्डरबोल्ट टीम (पुरुष एवं महिला मोटर साइकिल दल), यू0पी0 पुलिस की 112 पी0आर0वी0 टीम, यू0पी0 पुलिस घुड़सवार दल, उत्तर प्रदेश पुलिस का श्वान दल तथा फायर सर्विस के सुसज्जित वाहन एवं बलरामपुर हॉस्पिटल एम्बुलेन्स भी प्रदर्शित की गयीं।

 

बलिया: यूजीसी के विरोध में स्वर्णों ने निकाली रैली

बलिया, 26 जनवरी 2026, यूजीसी को लेकर बलिया में सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने अपने हाथों में दफ्ती लिए और नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रैली निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

वही अशोक सिंह ने बताया कि पहले मोदी और अमित शाह ने हिंदू मुस्लिम किए,हिंदू मुस्लिम कर अपनी सरकारें चलाई । सारे हिंदुओं ने एक होकर उनको गद्दी पर बैठाया। अब उनको लगाया है कि हिंदुओं को जातियों में बांट दो और जातियों में बांट कर अपनी राजनीति करें। पहली बार देश प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के फोटो पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला है।

Bareilly: City Magistrate ने यूजीसी के विरोध में दिया इस्तीफा

Alankar Agnihotri City Magistrate Bareilly PCS

नगर मैजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद सरकारी आवास के बाहर पोस्टर प्रदर्शित करते हुए।

बरेली Bareilly, 26 जनवरी 2026, विश्विद्यालय अनुदान आयोग University Grants commission (UGC) Rules 2026 के नए नियम के विरोध में PCS Officer पीसीएस अधिकारी और यहां City Magistrate नगर मैजिस्ट्रेट के पद पर तैनात Alankar Agnihotri अलंकार अग्निहोत्री ने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

राज्यपाल और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में श्री अग्निहोत्री ने यूजीसी नियमों को सवर्ण छात्रों, छात्राओं के लिए उत्पीड़नकारक बताया है। उन्होंने त्यागपत्र में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की आलोचना की है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी को विदेशी जनता पार्टी कहा है, तथा एक वैकल्पिक राजनीतिक दल की बात कही है।

श्री अलंकार 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीएचयू आईआईटी से बी टेक किया है। श्री अग्निहोत्री के इस्तीफे पर अभी तक शासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Resignation City Magistrate Bareilly 1

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का त्यागपत्र

Resignation letter Alankar Agnihotri

त्यागपत्र अलंकार अग्निहोत्री

ब्रेकिंग न्यूज /यूजीसी रूल्स के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट

ब्रेकिंग न्यूज /

    City Magistrate Bareilly बरेली के नगर मजिस्ट्रेट, अलंकार अग्निहोत्री ने दिया त्यागपत्र

बरेली, 26 जनवरी 2026, सिटी मजिस्ट्रेट एवं 2019 बैच के पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य मामले एवं UGC के नए नियमों के विरोध में पद से दिया इस्तीफा… अग्निहोत्री ने लिखा… ब्राह्मण बटुक शिष्यों की चोटी पकड़ कर मारपीट पर इस्तीफा दे रहा हूं..!! अपने बोर्ड पर नाम काट लिखा रिजाइन ……. फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

डीआरएम ने रेलवे स्टेडियम पर फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

मुरादाबाद, 26  जनवरी, सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और विभिन्न क्षेत्रों में झंडा फहराया गया। इस मौके पर परेड निकालीं गई। राष्ट्र गान के साथ विभागों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद राशि वितरित की गई।
मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम व विभिन्न स्टेशनों पर गणतंत्र दिवस के पर्व पर तिरंगा फहराया गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया और स्टेडियम में सलामी ली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में डीआरएम ने अपने संदेश में रेल मंडल में हुए विकास कार्यों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रेल मंडल के अधिकारी और आरपीएफ की टीमों के बीच रस्साकसी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा पौधारोपण किया गया।
डीआरएम ने मंडल में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 1.83 लाख रुपए के नकद पुरस्कार आवंटित किए गए।
इस दौरान डीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत अन्य विभागों के अधिकारी रहे।
सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में मनाया गणतंत्र दिवस

मुरादाबाद में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। सभी स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सोमवार को सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया गया। मुरादाबाद में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ अफसरों ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
इस मौके पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत भी किए गए।

« Newer PostsOlder Posts »