Posted on 20.02.2026 Friday, Time 07.48 PM Lucknow, Yogi Adityanath
लखनऊ, 20 फरवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा) बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद पर विपक्ष को आईना दिखाया।
उन्होंने कहा शासन को भेदभाव नहीं करना चाहिए, कानून की निगाह में शासन की योजनाओं का लाभ समान रूप से सबको मिलना चाहिए और इसीलिए सरकार इस बारे में कहती है कि मूल जानना बड़ा कठिन है..
दिनकर की पंक्तियां मुझे याद आती हैं,
“मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का, पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर और जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
