Web News

www.upwebnews.com

शक्ति तीर्थ पत्रिका का हुआ विमोचन

January 18, 2026

शक्ति तीर्थ पत्रिका का हुआ विमोचन

Shakti Teerth Patrika

शक्ति तीर्थ पत्रिका का विमोचन करते हुए डॉ विद्या बिंदु सिंह

लखनऊ : 18 जनवरी l मां दुर्गा उत्थान समिति , लखनऊ द्वारा आयोजित काव्य समारोह के अवसर पर शक्ति तीर्थ पत्रिका के 17 वे अंक का विमोचन एवं काव्य समारोह संपन्न हुआ l
समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह तथा रूप शर्मा के मुख्य अतिथि में सुनील कुमार बाजपेई ने कुशल संचालन में शशांक पांडे ने वाणी वंदना से समारोह का शुभारंभ हुआ l महामंत्री जे बी सिंह ने संस्था का परिचय कराते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन किया l
काव्य पाठ करने वाले डॉक्टर अनुराधा पांडे ,डॉक्टर उषा बाजपेई, डॉक्टर संगीता शुक्ला, राम सिंह, डॉक्टर रश्मि , इंद्रासन सिंह , संजय समर्थ ,डॉ अर्चना श्रीवास्तव, आर्यमन शुक्ला , शशांक पांडे अशोक शुक्ला ,अनजान ,दिलीप शुक्ला ,सपना श्रीवास्तव ,आशा सिंह ,रेखा शर्मा ,रूप शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया । संस्था के संरक्षक शिवशरण दीक्षित के मार्गदर्शन में संस्था के अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया l