फोटो। Photo
Congress, lathi charge in lucknow
Post on 19.2.26
Thursday, Time 9.05 Pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,19 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेसियों ने मुरादाबाद में विरोध जताया।
गुरुवार को जिला-शहर भर से कांग्रेसी कंपनी बाग में गांधी मूर्ति पर पहुंचे और सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया।
शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने बताया कि पार्टी की ओर से 17 फरवरी को लखनऊ में विस घेराव कार्यक्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। कार्रवाई के विरोध में सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, नजाकत ठेकेदार,मुशाहिद चौधरी, वसीम अहमद, अनुराग शर्मा, अशरफ अली, शमशेर खान, आरिफ, बन्ने पहलवान, अफसर खां, जावेद नबी, जहीर, मुख्तियार, मो अंजार एडवोकेट, वाहिद, महफूज राजा, भयंकर सिंह बौद्ध, जेहरा बी, डॉ. अनवर हुसैन, गुड्डू पाशा, सलमा आगा, शरीफ अहमद, तरुण गुप्ता आदि रहे।

