Posted on 31.01.2026, Saturday Time:08.57 PM
मुरादाबाद, 31 जनवरी(उप्र समाचार सेवा)। उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को देखते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग से प्रभावित एवं आश्रम में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था, साथ ही सेनेटरी नैपकिन बांटे गए।
इस दौरान महिला कल्याण संगठन की समस्त पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुशीला गौतम ने किया। सचिव डॉ. भानुप्रिया वाधवान ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं सेनेटरी नैपकिन के सही उपयोग तथा संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ आश्रम में निवासरत महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
