
राघवेंद सिंह बने मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव में राघवेंद्र सिंह अध्यक्ष चुने गए।
राघवेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी त्रिलोक चंद्र शर्मा को 111 मतों से हराया। राघवेंद्र सिंह को 1171 मत मिले वहीं त्रिलोक चंद्र शर्मा को 1060 मत मिले। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले कृष्ण कुमार चौधरी को 44, राजकुमार उपाध्याय को 785 जबकि प्रहलाद सिंह तरकर को 241 वोट मिले।
बार एसोसिशन के अध्यक्ष बनने पर राघवेंद्र सिंह को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।