Web News

www.upwebnews.com

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला

January 22, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला

  • यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
  • बांदा से दिल्ली जा रही थी स्लीपर बस
मथुरा।थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110 पर गुरुवार की सुबह करीब 5.15 बजे चलती बस आग का गोला बन गई। इस घटना को देख यात्रियों में कोहराम मच गया। मौत को सामने देख यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर जान बचाई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक  हादसा गुरुवार सुबह 5.15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के राया थाना क्षेत्र में हुआ। स्लीपर बस (UP 90 AT 8837) बांदा से दिल्ली जा रही थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को अन्य दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य स्थान पर भेज दिया गया है।