“सावधान! यूपी में आज 25km/h की रफ्तार से चलेंगी बर्फीली हवाएं, इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी।”
Posted on 07.02.2026 Saturday, Time: 08.41 AM, wether alert
लखनऊ, 07.02.2026, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी के मौसम ने करवट ली है। आज दिन भर पछुआ हवाओं का जोर रहेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है।
आज दिन में 25 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी। मौसम का ये असर खास तौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ साथ दिल्ली और एनसीआर में दिखाई देगा।

