Web News

www.upwebnews.com

महिला चौकीदार की हत्या में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

March 2, 2026

महिला चौकीदार की हत्या में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खुलासा।

दो लाख की सुपारी लेकर हुईं हत्या

Post on 2.3.26
Monday, Time 4.00 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
मझोला में महिला चौकीदार की हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्या के लिए दो लाख रुपए की सुपारी ली गई। सोमवार को मुरादाबाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।
शहर के मझोला थाना क्षेत्र में बावन कोठी के पास एक महिला चौकीदार नन्हीं की हत्या की गई थी। कई दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार सफलता मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी शिव उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ देर रात नया मुरादाबाद के पास हुईं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार मझोला पुलिस कांड में आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा। हालांकि इस कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी घायल हो गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
एसपी का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से तलाश की। यहां सुराग मिलने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़‌ लिया। आरोपी भोजपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस को उसके बाद से हत्या में प्रयुक्त हथियार आदि बरामद किया। पुलिस ने हत्या के दो लाख रुपए की सुपारी की बात कबूली।