Web News

www.upwebnews.com

मंडल में नई रेललाइन और बरेली से मुंबई की ट्रेन का इंतजार

January 31, 2026

मंडल में नई रेललाइन और बरेली से मुंबई की ट्रेन का इंतजार

  1. आम बजट आज

धामपुर-काशीपुर और बिजनौर हस्तिनापुर रेललाइन प्रोजेक्ट पर बोर्ड में विचाराधीन

मुरादाबाद, 31 जनवरी(उप्र समाचार सेवा)।
रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगी। आम आदमी की निगाह आयकर सीमा में छूट बढ़ने के अलावा रेल सेवाओं के विस्तार पर रहेगी।
मुरादाबाद मंडल में रेल सुविधा व सुरक्षा पर सरकार की प्राथमिकता रही है। अबकी भी रेल यात्री और विभाग की नजर कल के पेश होने वाले बजट पर टिकी है। माना जा रहा है कि मुरादाबाद मंडल में नई रेललाइन प्रोजेक्ट और तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन पर जोर
है। रेल प्रशासन ने इस साल में आधुनिकीकरण से लेकर स्टेशनों के कायाकल्प और विकास कार्यों पर जोर दिया है। मंडल में अभी कई योजनाओं पर काम चल रही हैं। मंडल प्रशासन ने रेल कनेक्टिविटी को
बढ़ावा देने के नई रेललाइन के प्रस्ताव विचाराधीन है। धामपुर काशीपुर और बिजनौर हस्तिनापुर रेललाइन बिछाने काई योजना है। धामपुर काशीपुर लाइन 58 किमी लंबी है। डीपीआर तैयार की गई है। इस सिलसिले में प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। जबकि बिजनौर हस्तिनापुर रेललाइन
63.5 किमी लंबी है। प्रोजेक्ट की स्वीकृति से मेरठ की रेल कनेक्टिविटी का रास्ता साफ होगा।
इसके अलावा मुंबई की डिमांड को देखते हुए रेलवे का लालकुआं से मुंबई बांद्रा के फेरे बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव है। जबकि बरेली से मुंबई के लिए नई ट्रेन का भी प्रस्ताव है।