”
लखनऊ 02 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को होलिकोत्सव की अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिकोत्सव रंगों के पर्व के साथ ही सत्य की विजय और असत्य के दहन का शाश्वत उत्सव है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि अधर्म, अन्याय, अत्याचार और आसुरी प्रवृत्तियाँ का विनाश सुनिश्चित है। होलिका दहन का पावन अवसर अपने अंतर्मन में व्याप्त वैमनस्यता, अहंकार और असत्य के प्रत्येक भाव को अग्नि को समर्पित करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र प्रेम के परिमल से आवेष्ठित होकर हम सभी होली पर्व को उल्लास के साथ मनाते हुए सौहार्द के संदेश का संचार करें।
