Web News

www.upwebnews.com

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीब ने किए श्री बांके बिहारी  के दर्शन- पूजन

January 25, 2026

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीब ने किए श्री बांके बिहारी  के दर्शन- पूजन

    Mathura Banke bihari mandirभाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बनके बिहारी मंदिर में किए दर्शन
  • पहली बार उप्र के दौरे पर आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष,  माननीय मुख्यमंत्री  के साथ पहुंचे मंदिर
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर मांगा ‘विकसित भारत’ का आशीर्वाद
मथुरा, 25 जनवरी 2026 ( अतुल कुमार जिंदल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी के दर पर हाजिरी लगाई। उन्होंने आराध्य के चरणों में शीश झुकाकर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की तथा इत्र सेवा की। मंदिर के सेवायतों ने यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष  को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा करवाई।
 मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन ने ठाकुर जी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने ठाकुर जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश की धरा ‘ब्रज भूमि’ पर पहुंचे श्री नितिन नबीन जी ने माननीय मुख्यमंत्री श योगी आदित्यनाथ  के संग आध्यात्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत की।
दर्शन के बाद मंदिर सेवायतों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पट्टीका और प्रसाद भेंट किया गया। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा के अध्यक्ष  मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद  अशोक कुमार जी, समिति के सदस्य मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)  मुकेश मिश्रा जी, सदस्य राजभोग समूह श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र  जुगलकिशोर गोस्वामी, सदस्य शयनभोग समूह श्री दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र  बिहारीलाल गोस्वामी एवं सदस्य शयनभोग समूह  विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र  बाल कृष्ण गोस्वामी ने मुख्यमंत्री  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्री बांके बिहारी जी की आकर्षक एवं मनमोहक चित्र/तस्वीर भेंट किया।
इस दौरान  केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी , राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत गौतम , माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग  संदीप सिंह , विधायक मांट  राजेश चौधरी , महानगर अध्यक्ष  हरीशंकर राजू यादव , अपर पुलिस महानिदेशक  अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त  शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।