
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 23/02/2026
बलिया , प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित , बिहार प्रान्त के नई पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना निवासी अभियुक्त ईसाई पादरी जोसे थॉमस को पुलिस ने थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के वार्ड नं0 5 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बोरी में प्रभु ईशु से संबंधित 124 पुस्तकें व म्यूजिक सिस्टम, 3 माईक, 2 केबल , 1 साउंड बॉक्स, 1 पीए सिस्टीन व 1 डेटा केबल बरामद किया है।
दरअसल 22.फरवरी 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि डा. फरीद के मकान कस्बा सिकन्दरपुर वार्ड नं. 5 में इसाई पादरी जोसे थामस पुत्र थामस लूकोस पता पाटलिपुत्र पटना बिहार द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चे जिन्हे धर्म परिवर्तन कराने व अपने धर्म का नाट्कीय बखान करने तथा प्रलोभनों के माध्यम से हमारे हिन्दू धर्म को परिवर्तन कर इसाई धर्म को प्रेरित किया जा रहा है, तथा जोसे थामस उपरोक्त के द्वारा हिन्दू-देवी देवताओ को नीच व गाली-गलौज करते हुए अपने इसाई धर्म की महानता व प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए लोगो को धन व नौकरी आदि का प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, तथा मुझे भी धर्म परिवर्तन करने धन व नौकरी का प्रलोभन दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 38/2026 धारा 302, 352 बी.एन.एस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
उक्त मुकदमें में विवेचना के क्रम में आज दिनांक 23.फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त जोसे थोमस पुत्र थोमस लुकेस निवासी 192/2 न्यू पाटलिपुत्र कालोनी पटना बिहार, अस्थाई पता पल्ला विला हाउस कारिकोम पोस्ट कड्डीतारा करा जिराकोलम स्टेट केरल उम्र करीब 47 वर्ष को ग्राम कस्बा सिकन्दरपुर से समय 07.10 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया।
वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सिकंदरपुर पुलिस को 22 फरवरी 2026 को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक किराये के मकान में रहता है। जोसे थॉमस नाम था कुछ व्यक्तियों का धर्म परिवर्तन करता था। इसमें थाना सिकंदरपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज जोसेफ थॉमस जो धर्म परिवर्तन करा रहा था। एक इसका एड्रेस पाटलिपुत्र बिहार का है। साथ ही साथ ये जानकारी मिली है कि ये मूलरूप से केरल का रहने वाला है। इसको गिरफ्तार किया गया है। उससे प्रारम्भिक पूछताछ में ये पता चला है कि जहाँ सिकंदरपुर में ये किराये के मकान में रहता था वहां के महिलाओं और बच्चों सहित पुरुषों को नौकरी का प्रलोभन देना, धन का प्रलोभन देना तथा अन्य प्रलोभनों के द्वारा एवधर्म मे उनको ये परिवर्तन करवाता था। इसके पास से 125 किताबें, डीजे सिस्टम व अन्य चीजें व अन्य सामग्री प्राप्त हुई हैं। इसकी सीडीआर प्राप्त की जा रही है। इसके एकाउंट की डिटेल्स ली जा रही है कि इस धर्म परिवर्तन में कौन कौन से लोग और कहाँ से लोग सम्मिलित है और साथ ही साथ इसके बैंक खाते से भी चेक किया जाएगा कि इसके पास कहाँ से धन आ रहा है और किसके द्वारा धन भेजा जा रहा है। विवेचना का गहराई से पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसमे आगेवाअग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
बाइट- दिनेश कुमार शुक्ला ( अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया )
