मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में धरे 99 बेटिकट यात्री
रेलवे ने अभियान में 200 केसों वसूले 91 हजार रुपए
-खंगाली गई काशी, श्रमजीवी समेत 26 ट्रेनें
Post on 26.2.26
Thursday, Time 3.53 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, 26 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
होली से पहले रेल प्रशासन ने अवैध यात्रियों के खिलाफ टिकट चेकिंग अभियान चलाया है। बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किला बंदी अभियान में 99 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इतने ही यात्री विभिन्न ट्रेनों अनियमित यात्रा करते धरे गए। टिकट चेकिंग टीमों ने यात्रियों से किराया व जुर्माना वसूला। कुल 200 केसों में 91 हजार से ज्यादा का राजस्व वसूला गया।
होली पर ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। आरक्षित कोचों में अवैध यात्रियों के घुसने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम व सीनियर डीसीएम ने किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुरादाबाद में चले अभियान में सुबह सवेरे ही सीआईटी व टीटीई व चेकिंग टीम ने डेरा डाल दिया। सीआईटी स्टेशन विजयंत शर्मा व सीआईटी भावेश शर्मा की अगुवाई में 17 चेकिंग टीम ने अभियान चलाया। पूरे दिन के अभियान में श्रमजीवी, काशी, राज्यरानी समेत 26 ट्रेनों को खंगाला गया। आरपीएफ के चार कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालीं। अभियान के दौरान 99 बेटिकट व 99 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। दो मामले गंदगी फैलाने में पकड़े गए। इस दौरान रेलवे ने 91 हजार रुपए का राजस्व वसूला।
रेल प्रशासन का कहना है कि
यात्रा के दौरान सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 या रेल वन एप की मदद लें।

