खेती में नए प्रयोग कर खपा दिया पूरा जीवन।
मुरादाबाद, 26 जनवरी 2026 (उप्र समाचार सेवा) खेती में नए प्रयोग करने वाले बिलारी के किसान स्व. रघुपत सिंह को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। किसान ने राजमा की 23 प्रजातियां विकसित कर विशेष पहचान बनाईं। अब सरकार ने किसान को पद्मश्री के लिए चुना।
मुरादाबाद जिले में बिलारी ब्लॉक के समाथल गांव के किसान रघुपत सिंह ने खेती में लगातार नए प्रयोग किए। राजमा में 23 प्रजातियां विकसित की। प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विभाग की ओर से किसान को विशेष दर्जा मिला।
27 अक्टूबर 1944 में साधारण परिवार में जन्मे रघुपत सिंह ने प्राथमिक शिक्षा पाई और उसके बाद अपना जीवन खेती में लगा दिया। कृषि का पंडित माने जाने वाले रघुपत सिंह ने राजमा के अलावा लौकी, बैंगन, करेला, भिन्डी आदि के बीजों का शोधन करके उन्नतशील प्रजातियां विकसित की। बीते सालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रघुपत सिंह को लखनऊ में विशेष सम्मान दिया।
अपनी विशेष पैदावार के लिए रघुपत सिंह को भारतीय सब्जी अनुसंधान, पंत नगर विवि समेत कई बार सम्मानित भी किया गया।
