एटा 20 जनवरी उप्रससे। जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के इसौली गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्यूबवेल पर लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था।
परिजनों ने मृतक साजिद पुत्र इस्लाम को तत्काल एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पत्नी साहिबा बानो ने बताया कि उनके पति को गांव के ही किसी व्यक्ति ने ट्यूबवेल की लाइट ठीक करने के लिए बुलाया था। खंभे पर चढ़ते ही वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
