एटा 17 जनवरी उप्रससे। जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जीटी रोड स्थित चौथा मील के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
छितौनी निवासी अमर सिंह पुत्र ऊदल सिंह और रविंद्र कुमार पुत्र करन सिंह बाइक से पिलुआ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि रविंद्र कुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक अमर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की।
One dead in Etah accident
