Web News

www.upwebnews.com

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में सदस्य के लिए मतदान शुरू

January 27, 2026

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में सदस्य के लिए मतदान शुरू


तीसरे चरण में प्रदेश के 17 जिलों में वोटिंग।
मुरादाबाद में 3522 अधिवक्ता मतदाता

मुरादाबाद,27 जनवरी। (उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में सदस्य पद के लिए मतदान शुरू हो गया। मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर समेत 17 जिलों में सदस्य पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मुरादाबाद में 3522 अधिवक्ता मतदाता है। कचहरी परिसर में न्याय भवन में मतदान के लिए 24 बूथ बनाए गए हैं।
बार काउंसिल में सदस्य पद के प्रदेश भर में वोट डाले जा रहे हैं। चार चरणों में हो रहे चुनाव में आज तीसरे चरण में मतदान चल रहा है। मंगलवार को चरण में 17 जिलों में वकीलों वोट डाले। बुधवार को भी मतदान होगा।
मतदान में आज सुबह से ही कचहरी परिसर में चुनावी गहमागहमी रही। न्याय भवन में वोट के लिए 24 बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग के चलते सुबह से मतदान के लिए लंबी लाइनें लग गई। चुनाव को लेकर अधिवक्ता मतदाता बेहद उत्साहित है। मतदान के कारण सुबह से ही कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। न्यायालय परिसर, प्रवेश द्वारों पर पुलिस फोर्स तैनात रहीं।

मतदान में श्रीश मेहरोत्रा समेत अन्य प्रत्याशी भी डटे
मुरादाबाद।
वोटिंग के दौरान प्रत्याशी मौजूद
बार काउंसिल सदस्य बनने के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आज मुरादाबाद में मौजूद रहे। इनमें बरेली के श्रीश मेहरोत्रा भी। कचहरी परिसर में रहे। सदस्य पद के लिए मुरादाबाद से राकेश वशिष्ठ, सुभाष माथुर और आदित्य राघव समेत पूरे प्रदेश से 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के‌ चलते कचहरी परिसर में प्रत्याशियों के लगे टैंट में समर्थक वकील जुटे रहें।

इन जिलों में वोटिंग-
तीसरे चरण में प्रदेश के जिन जिलों में मतदान चल रहा है उनमें मुरादाबाद, कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, मेरठ, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, महराजगंज, मथुरा, मऊ मुजफ्फरनगर।

बारिश से मतदान प्रभावित।
मंगलवार को बार काउंसिल चुनाव के दौरान खराब मौसम का असर पड़ा। दोपहर में बारिश से मतदान प्रभावित हुआ। अचानक बारिश होने से लाइन में खड़े मतदाताओं में हड़बड़ी मच गई।