Web News

www.upwebnews.com

ईरान में सैनिक तैनात करने पर विचार: ट्रंप

March 3, 2026

ईरान में सैनिक तैनात करने पर विचार: ट्रंप

Posted on 03.03.2026, Tuesday Time 08.42 AM, Iran- America War, News Source PB-AKASHVANI, India

वाशिंगटन, 03 मार्च 26, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में अमरीकी सैनिकों की तैनाती की संभावना से साफ तौर पर इनकार नहीं किया है। एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस विकल्प पर विचार किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह, वे ईरान में सेना भेजने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद इसकी जरूरत न पड़े, लेकिन आवश्यकता होने पर इसका उपयोग किया जाएगा।

इसी साक्षात्कार में ट्रम्‍प ने कहा कि सैन्य अभियान तय समय के अनुसार चल रहा है, नेतृत्व के स्तर पर अपेक्षा से कहीं अधिक तेज प्रगति हुई है।
इस बीच, ईरान में हुए हमलों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में, अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया।

ये टिप्पणियां अमरीकी और इस्राएल की सेनाओं द्वारा ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ व्यापक सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ दिनों बाद आई हैं। हमलों की पहली लहर में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई, जिससे देश की सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक सत्ता का अंत हो गया।