Web News

www.upwebnews.com

आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संगम : मुमुक्षु महोत्सव का भव्य शुभारंभ

February 24, 2026

आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संगम : मुमुक्षु महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Mumuksh Mahotsav Shahjahanpur rally

श्रीरूद्रमहायज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ

Posted on 24.02.2026 Tuesday, Time 07.22 PM, Shahjahanpur, Mumuksh Mahotsav

(संजीव गुप्ता द्वारा )

शाहजहांपुर, 24 फरवरी। मुमुक्षु महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य हुआ। प्रातः 10 बजे मुमुक्षु आश्रम में स्थित यज्ञशाला में मंडप प्रवेश एवं वेदी पूजन से रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अरणी मंथन के द्वारा अग्निकुंड में अग्नि को प्रवेश कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार ने परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर 16 ब्राह्मणों सहित मुख्य यजमान के रूप में डॉ आदेश पांडेय उपस्थित रहे। यज्ञाचार्य के रूप में जयंत पाठक, ऋषभदेव त्रिपाठी, आचार्य प्रवीण, रामगोपाल जी, विनय पाराशर, दिलीप त्रिवेदी, ललित शुक्ला, संजय पाठक आदि उपस्थित रहे। प्रातः 11 बजे कथा मंडप के समीप स्थापित श्री हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ हुआ।