Web News

www.upwebnews.com

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की फैक्ट्री में विस्फोट

February 28, 2026

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की फैक्ट्री में विस्फोट

विजयवाड़ा, 28 फरवरी। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में आज एक पटाखा फैक्‍टरी में हुए विस्फोट में कई मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है। उन्‍होंने पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।