U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  कांग्रेस और भाजपा में समझौता- मुलायम सिंह
  केजरीवाल ने नौकरी क्यों छोड़ी, जांच कराएं
Tags: Mulayam Singh Yadav. All India President Samajvadi Party, Akhilesh Yadav Chief Minister Uttar Pradesh, Gonda Rally
Publised on : 03 February 2014 Time: 19:31

Gonda ( Uttar Pradesh) गोंडा, 3 फरवरी। यहां टॉमसन इंटर कॉलेज के मैदान में हुई समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ महारैली में पार्टी के सभी नेताओं के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर आजम खान और मुलायम सिंह यादव तक हर किसी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह विकास समेत सभी मामलों पर उनके साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं। मुलायम सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि केजरीवाल ने सरकारी नौकरी क्यों छोड़ी। कहीं वह किसी घोटाले में शामिल तो नहीं थे। इसलिए जांच से बचने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया। सपा मुखिया ने कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को भी अपने निशाने पर रखा।

देश बचाओ-देश बनाओ महारैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठे भाषण देकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी में जरा सी भी इंसानियत नहीं है। श्री यादव ने कहा कि वह मोदी के साथ विकास समेत सभी मामलों पर आमने-सामने बैठकर बहस करने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने राज्य में सिंचाई, पढ़ाई और दवाई मुफ्त कर रखी है। क्या गुजरात में भी सिंचाई, पढ़ाई और दवाई लोगों को मुफ्त में दी जा रही है। मोदी पिछले 10 साल से गुजरात में शासन कर रहे हैं। मैं आज कह रहा हूं कि अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य होगा। यूपी विकास की राह में इसलिए पिछड़ गया है क्योंकि पिछली सरकारों ने सूबे के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

सपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस चांदी की थाल सजाकर उसमें देश की सत्ता बीजेपी को सौंपना चाहती है। देश की सत्ता को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में समझौता हो चुका है। यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल है और यूपी में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। मोदी को पता है कि जब तक बीजेपी को यूपी में सफलता नहीं मिलेगी तब तक वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। इसीलिए वह यूपी में घूम रहे हैं। नरेंद्र मोदी को समझ लेना चाहिए कि समाजवादी पार्टी यूपी में उन्हें जीतने नहीं देगी। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। सपा में इतनी ताकत है कि वह मोदी को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके सामने कहीं टिकने वाले नहीं हैं। मोदी का हमसे दूर-दूर तक कोई मुकाबला नहीं है।

मुजफ्फरनगर दंगों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने दंगे करवाए। यूपी सरकार ने दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन अदालत ने उन्हें छोड़ दिया। श्री यादव ने कहा कि दंगे नहीं होने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने दंगा पीड़ितों को हर संभव मदद दी है। सपा सरकार ने किसी भी दंगा पीड़ित के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने दंगों को लेकर की जा रही राजनीति को बेहद दुखद बताया। सपा मुखिया ने कहा कि गुजरात में दंगों के दौरान दंगा पीड़ितों के साथ भेदभाव किया। गुजरात में सिखों पर अत्याचार होने की खबरें आ रही हैं। सपा सरकार ने यूपी में सिखों को रहने के लिए जमीनें दी थीं।

उन्होंने कहा कि देश में किसानों और मुसलमानों की हालत सबसे खराब है। किसानों और मुसलमानों को आगे लाने के लिए उन्हें विशेष अवसर दिए जाने चाहिए। समाजवादी पार्टी अगर मुसलमानों की मदद करती है तो इसमें क्या बुराई है।मुलायम सिंह यादव ने केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए याद रखेगी। यूपीए सरकार ने आम जनता के हितों की अनदेखी की है। जनता के हितों की अनदेखी करने वाले ज्यादा लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की कमजोरी की वजह से दुनिया में देश का मान-सम्मान गिरा है। उन्होंने कहा कि देश उस समय बहुत अपमानित हुआ जब केंद्र सरकार की कमजोरी की वजह से चीन की सेना 19 किलोमीटर तक हमारी सीमा में घुस आई थी। श्री यादव ने कहा कि जब वह रक्षा मंत्री थे तो चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी। उस समय हमारे निर्देश पर भारतीय फौज ने चीन की सेना को खदेड़ दिया था।

बसपा की पैदाइश मेरी गलती सेः मुलायम

श्री यादव ने बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे गलत फैसले से बसपा पैदा हुई। राजनीति में कभी-कभी गलत फैसले ले लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस तो दिखाई दे रही हैं लेकिन बसपा का कहीं कोई अता-पता नहीं है। बसपा  लोकतंत्र में यकीन नहीं करती है।

सपा प्रमुख ने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। श्री यादव ने कहा कि हम हिन्दुस्तान को हिमालय से भी ऊंचा बनाना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी केंद्र की सत्ता में आई तो देश को दुनिया का नंबर वन राज्य बनाएंगे। नौजवानों की ताकत को सपा की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों को आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी रैली में बड़ी संख्या में नौजवान आए हैं जबकि मेरठ में हुई मोदी की रैली में नौजवान नहीं थे।

Some other news stories

 
मुलायम और सोनिया पर गर्म आप पर नरम रहे मोदी दिल्ली की तिजौरी पर नहीं पडने दूंगा किसी का पंजाः मोदी
फिर पहुंचाएं रोटी कमल का संदेश अंग्रेजों और कांग्रेस ने की मेरठ की उपेक्षाः मोदी
लोहिया के अनुयायी करते हैं किसानों की उपेक्षा सबसे जहरीली कांग्रेसः नरेन्द्र मोदी
यूपी में गुण्डों को सरकारी संरक्षण विकास में करें मुलायम मुकाबलाः मोदी
विवाहिता को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला जाट आरक्षण  नहीं तो वोट नहींः यशपाल मलिक
Varanasi अन्नपूर्णा मंदिर में हुए कैमरा प्रकरण भारत के आकाश में नेपाल की घुसपैठ, चीन का नया दांव  !
Facebook और Whats App के सहारे चल रहा था SEX RAKET नेता ने किया wife की friend से rape का प्रयास

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET