U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

Kanpur में अंतर्राज्यीय देह व्यापार का भंडाफोड़

  Facebook और Whats App के सहारे चल रहा था SEX RAKET
Tags: kanpur
Publised on : 30 January 2014 Time: 23:22

Kanpur कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में अन्तरराज्यीय सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह खरीददारों को दबोच लिया। पुलिस ने महिला संचालिका सहित तीन दलालों को भी पकड़ा है। महिला संचालिका के घर में ही इस गोरखधंधे को वर्षों से चलाया जा रहा था। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की।चकेरी के पीएसी मोड़, श्याम नगर में रहने वाली सारा सुबानो पति अरुण कुमार के साथ मिलकर अपने ही घर में देह व्यापार गिरोह का संचालन करती है। यहां पर देर रात पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार कर देह व्यापार में ढकेली गई आठ लड़कियों को खरीददारों के साथ अपत्ति जनक स्थिति के दौरान छह युवकों को पकड़ लिया। पूछतांछ के दौरान संचालिका ने दलाल गोविन्द नगर निवासी जितेन्द्र उर्फ राजू सरदार, उन्नाव निवासी राकेश सिंह व किदवई नगर के नागेन्द्र नाथ शुक्ला के साथ मिलकर गिरोह को चलाने की बात कही थी। पुलिस ने सभी दलालों को दबिश देकर दबोच लिया। एसएसपी यशस्वी यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लम्बे समय से चकेरी थाना क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़ी सूचनाए मिल रही थीं। खुलासे के लिए सीओ पवित्र मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय मिश्रा को लगाया गया था। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के बाद छापा मारा और संचालिका, दलालों समेत खरीददारों मोईन खान, अर्पित कुमार, राजेन्द्र कुमार, डिम्पी तिवारी, प्रमोद सचान, संजय सिंह को पकड़ा गया है। एसएसपी ने बताया कि संचालिका द्वारा गोरखपुर, दार्जलिंग व कोलकता से लाई गयी लड़कियां बरामद की गई हैं। हैरानी की बात यह है कि देह व्यापार में नाबालिग लड़कियों को भी जबरन ढकेला जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग तीन लड़कियों को चिन्हित किया है, जिनका मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। इनके कब्जे से पुलिस ने लैपटाप, मोबाइल, मोटर साइकिल, आपत्ति जनक सामग्री बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि संचालक व दलाल नाबालिग लड़कियों के बदले 40 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक में सौदा तय करते थे। इस दौरान ग्राहकों को फेसबुक, वाट्स अप में फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई जाती थी। वही संचालिका के घर में 2 हजार से लेकर 25 हजार तक की लड़कियां ग्राहकों को हमेशा उपलब्ध कराई जाती थीं। इस खुलासा को करने वाली टीम में शामिल चकेरी एसओ ए. के. सिंह, एसआई विनीता सारथी, कांस्टेबिल मंजू सिंह, क्राइम ब्रांच के संजय सिंह, घनश्याम यादव, जनार्दन, गौरव, प्रवीण, अब्दुल कादिर, अर्जुन सिंह आदि को एसएसपी ने 50 हजार रुपये पुरस्कार में देने की घोषणा की है।
 

Some other news stories

 
उत्तराखंड की नंदा राजजात यात्रा अब अगले साल होगी ! 84 Kosi Parikrama:तीन सौ से अधिक साधू-संत गिरफ्तार
आज़म के बयान पर प्रेस काउन्सिल की जांच शुरू  आशाराम बापू के खिलाफ Rape की fir
मुरादाबाद में मुस्लिमों ने रोकी कांवड़ यात्रा Failed love story की भेंट चढ़ी महिला सिपाही
राम मन्दिर के लिये विहिप ने मुलायम से सहयोग मांगा ISI Agent  टुण्डा गिफ्तार
Survey:  मुलायम के पीएम बनने के आसार किशोरी से gang rape  के बाद साप्रदायिक तनाव
Durga Shakti : सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार भारत के आकाश में नेपाल की घुसपैठ, चीन का नया दांव  !
लखनऊ में फहराया गया पाकिस्तानी झण्डा नेता ने किया wife की friend से rape का प्रयास
ग़रीबी, भूख, बीमारी और अशिक्षा से मुक्ति का संकल्प किसान और अल्पसंख्यक प्राथमिकता मेंः अखिलेश

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET