Meerut
मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश
के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया
मुलायम सिंह यादव को चुनौती दी है कि वे
विकास में उनका मुकाबला करें। यदि उन्हें
मुकाबला ही करना है तो रैलियों से नहीं
यूपी का विकास करके करें। मोदी रविवार को
यहां दिल्ली मार्ग पर स्थित शताब्दी मैदान
में विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित कर रहे
थे।
मोदी ने पश्चिम उत्तर
प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों के क्षेत्र
की विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा
कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और
उसके नेता रैलियों करके उनका मुकाबला करना
चाहते हैं। जबकि उन्हें विकास करके गुजरात
का उनका मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा
कि आज उत्तर प्रदेश बदहाल है यहां की जनता
खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताजी यानि
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश
में लोक कल्याण का क बजट गुजरात के कुल
बजट से भी ज्यादा है। यह बात सही है किन्तु
गुजरात कम बजट में खुशहाल है यहां ज्यादा
बजट में भी जनता के चेहरे पर खुशी नहीं
है।
यूपी में गुण्डों को
सरकारी संरक्षण
मोदी ने कहा कि यूपी में
गुण्डों को संरक्षण प्राप्त है। राज्य में
गुनाहखोरी 13 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत
हो गई है। इस राज्य में कुल अपराधों में
240 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह इसलिए
हो रहा है क्योंकि यहां गुण्डों को राजकीय
संरक्षण प्राप्त है। दस साल पहले गुजरात
में भी दंगे होते थे। गुजरात और मेरठ की
तुलना दंगों के लिए की जाती थी। कहा जाता
था दोनों में एक समानता है कि यहां दंगे
होते हैं। अब गुजरात विकास की राह पर वहां
दंगे नहीं होते। क्या यूपी को भी दंगा
मुक्त प्रदेश बनाना है। हिंसा से छुटकारा
पाना है तो भारतीय जनता पार्टी को लाना
होगा। भाजपा शांति, सद्भाव और भाईचारे में
विश्वास रखती है।
समाज विरोधी पार्टी है सपाः
मोदी
नरेन्द्र मोदी पर प्रदेश
की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर करारा
हमला करते हुए कहा कि यहां पार्टियों के
नाम बदल गए हैं। समाजवादी पार्टी अब समाज
विरोधी पार्टी हो गई है। इसके राज में
महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा
कि मैं अखिलेश यादव से अपील करता हूं के
वह महिलाओं को यूपी में सम्मान से जीने का
आवसर प्रदान करें।
मोदी ने जनता को आश्वासन
दिया कि वह उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त
प्रदेश बनाएंगे। महिलाओं को सुरक्षा
प्रदान करेंगे। यहां बहन, बेटियों को
इज्जत सुरक्षित नहीं है। महिलाएं घर से
निकलकर सुरक्षित नहीं हैं। हम महिलाओं को
सुरक्षा प्रदान करेंगे। इस राज्य में एक
साल में महिला उत्पीड़न की डेढ़ लाख
शिकायतें दर्ज की गई हैं। यहां की सरकार
मस्त है और जनता पस्त है।
सबसे जहरीली कांग्रेसः नरेन्द्र मोदी
अंग्रेजों और कांग्रेस ने की मेरठ की
उपेक्षाः मोदी
लोहिया के अनुयायी करते हैं किसानों की
उपेक्षा
|