U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  दिल्ली की तिजौरी पर नहीं पडने दूंगा किसी का पंजाः मोदी
  सचिन धीमान
Tags: Meerut, BJP Narendra Modi , sankhnad rally, satabdi ground, satyapal singh, ex police commissioner mumbai,
Publised on : 02 February 2014 Time: 16:30

Meerut मेरठ भारत माता की जय बोलने के उपरांत मेरठ की धरती को वीरों की धरती बताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ने मेरठ की शखानन्द रैली में अपना भाषण शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि मेरठ 1857 स्वतंत्रता संग्राम की भूमि है। मेरठ की धरती ने 1857 की क्रांति की प्रेरण दी थी। 1857 के संग्राम में कमल और रोटी का संदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गरीब की थाली में रोटी के लिए कमल को लेकर आना है। आज गरीब की थाली में रोटी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ में बिजली का संकट है। यूपी में बिजली के जाने पर खबर नहीं बनती है परंतु बिजली के आने पर यहां समाचार बन जाते है। नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए भाजपा की रैली में भारी संख्या में लोगों का जमावाडा जुटा हुआ है जिन्हें देखकर वह काफी खुश दिखाई दिये। रैली मैदान में खचाखच भरी भीड को देखते हुए उन्होंने कहा कि ऊपर से देखने पर मेरठ के मैदान में ऐसा लग रहा था जैसे समंुदर में केसरिया लहरा रहा हो। अभी तक रैली स्थल पर लोगों का आना जारी है। रैली में पहुंच रही भीड के कारण मैदान छोटा पड गया है।
उन्होंने कहा कि देश में क्रांति के 150 वर्ष को नहीं मनाया गया है। क्या यह शहीदों का अपमान नहीं है। क्या यह स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान नहीं है। उन्होंने कांगे्रस को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि देश के लिए सिर्फ कांगे्रस ने बलिदान नहीं दिया। देश में कांग्रेस झूठ फैला रही हैै। कांगे्रस दूसरों का सम्मान नहीं करती है। मोदी ने विकास के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि मेरठ में आबादी तो बढ़ रही है, लेकिन विकास नहीं हो पा रहा है। अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ये हाल है तो उत्तर प्रदेश के बाकी स्थानों की क्या हालत होगी। देश का विकास हो सकता है। देश में रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मेरठ में 1857 का संग्राम का नेतृत्व किया था जिसके कारण अंग्रेजों में गुस्सा था और जब तक वे देश में रहे तब तक मेरठ को वह गुस्से की नजरों से देखते रहे। उन्होंने कहा कि मेरठ से अंग्रेज भले ही गुस्सा रहे परंतु देश की सरकार को ऐसा कौन सा गुस्सा है कि मेरठ को एयरपोर्ट न मिले और सडके न मिले। केन्द्र में मेरठ के मंत्री होते ही भी मेरठ को एयरपोर्ट नहंी मिल रहा है। आज मेरठ को विकास का लाभ नहीं मिल रहा है।
मंच पर कलराज मिश्रा, लाल जी टण्डन, विनय कटियार, राजनाथ सिंह, हुकम सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मंच पर विराजमान है। इसके अलावा ने भी भाजपा की रैली में सत्यपाल सिंह ने भी भाग लिया। रैली में भारी संख्या में आसपास के जनपदों से बसों व छोटी गाडियों तथा बाइक स्कूटरों पर सवार होकर लोग रैली स्थल तक पहुंचे। टेªनों से भी लोग मेरठ रैली में पहुंचे। मोदी की रैली को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोदी की रैली के लिए 12 जनपदों की पुलिस फोर्स के साथ अद्र्धसैनिक बलों को भी तैनात किया था। रैली मैदान में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांचोपरांत खासकर कम्बल वालों की जांचरोपरांत मैदान में भेजा जा रहा था। मैदान में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए 19 सीसी कैमरे भी लगाये गये थे।

मोदी के भाषण से पूर्व किया रैली मैदान मंे मोदी विजय यज्ञ
मेरठ में आयोजित हुई भाजपा की शखानन्द रैली में मोदी के पहुंचने से पूर्व साधु सन्तों ने रैली मैदान पर ही मोदी विजय यज्ञ का आयोजन किया जिसमें सन्तों ने मोदी की विजय को लेकर मंत्र पढकर यज्ञ में आहुति दी। मोदी के रैली स्थल पर पहुंचने के उपरांत मोदी के भाषण से पूर्व यज्ञ की अन्तिम आहुति दी गयी।


मोदी की मेरठ रैली में पहुंचा मोदी का हम सकल
मोदी की मेरठ स्थित रैली में सहारनपुर से साईकिल पर सवार होकर मोदी का हमसकल का एक व्यक्ति रैली में पहुंच गया जिसे देखकर सब आश्चार्यचकित रह गये। हर कोई उसे मोदी कहकर सम्बोधित कर रहा था। एक बार मीडिया कर्मी भी उसे देखकर आश्चार्यचकित रह गये थे। मोदी का यह हम सकल मोदी की वेशभूषा पहने हुए था और मोदी के लिए प्रचार प्रसार कर रहा है। उसका कहना था कि मोदी के प्रधानमंत्री के लिए वह साईकिल पर चलकर मोदी के लिए प्रचार करेगा।
मोदी का भाषण शुरू होते ही मोदी के जयकारों से गूंज उठा था मैदान
मोदी की रैली में पहुंचे भारी भीड को देखकर जहां मोदी काफी खुश नजर आये थे वहीं दूसरी ओर मोदी के भाषण को सुनने के लिए पहुंचे लोगों की भीड ने मोदी के भारत माता की जय का नारा जैसे ही लगाया तो मैदान में भारत माता की जयकारे के साथ साथ मोदी के नारों से गूंज उठा था जब मोदी ने अपना भाषण देना शुरू किया चारों ओर मोदी ही मोदी की गूंज सुनाई दे रही थी। सडकों पर चलने पैर रखने के लिए जगह तक नहीं मिल रही थी।

ढोल नगाडों के साथ पहुंचे रैली में
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को सुनने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। सुबह से ही लोगों ने रैली स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी ढोल नगाडों के साथ रैली स्थल पर पहुंचा। मोदी की रैली में रिकार्ड तोड भीड देखकर विरोधी पार्टियों की नींद उड गयी है।

मुलायम और सोनिया पर गर्म आप पर नरम रहे मोदी
मेरठ। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई शखानन्द रैली में मुलायम और सोनिया पर नरेन्द्र मोदी जमकर गरजे जबकि आप पर वह बिल्कुल भी नहीं बोले।
उल्लेखनी है कि शनिवार को आप ने भ्रष्ट नेताओं की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम भी जोड़ लिए हैं और पार्टी ने इन सभी नेताओं के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। आप की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य गोपाल राय ने मीडिया को बताया कि मोदी का नाम भी सूची में शामिल किया गया, क्योंकि वो नफरत की राजनीति का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके उपरांत भी मोदी आप के खिलाफ मेरठ की रैली में नहीं बोले। इस बात को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में गमागमी बनी हुई है।

 समाज विरोधी पार्टी है सपाः मोदी

यूपी में गुण्डों को सरकारी संरक्षण

विकास में करें मुलायम मुकाबलाः मोदी

 

Some other news stories

 
उत्तराखंड की नंदा राजजात यात्रा अब अगले साल होगी ! 84 Kosi Parikrama:तीन सौ से अधिक साधू-संत गिरफ्तार
आज़म के बयान पर प्रेस काउन्सिल की जांच शुरू  आशाराम बापू के खिलाफ Rape की fir
मुरादाबाद में मुस्लिमों ने रोकी कांवड़ यात्रा Failed love story की भेंट चढ़ी महिला सिपाही
राम मन्दिर के लिये विहिप ने मुलायम से सहयोग मांगा ISI Agent  टुण्डा गिफ्तार
Survey:  मुलायम के पीएम बनने के आसार किशोरी से gang rape  के बाद साप्रदायिक तनाव
Durga Shakti : सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार भारत के आकाश में नेपाल की घुसपैठ, चीन का नया दांव  !
लखनऊ में फहराया गया पाकिस्तानी झण्डा नेता ने किया wife की friend से rape का प्रयास
ग़रीबी, भूख, बीमारी और अशिक्षा से मुक्ति का संकल्प किसान और अल्पसंख्यक प्राथमिकता मेंः अखिलेश

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET