U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 

Varanasi अन्नपूर्णा मंदिर में हुए कैमरा प्रकरण

  महंत रामेश्वरपुरी को मिली नोटिस
Tags: Annapurna Mandir, Mahamandleshwer Nityanand Sarasvati, Mahant Rameshwer Puri
Publised on : 01 February 2014 Time: 19:01

Varanasi वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट स्थित प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में शुक्रवार को केरल से आये महामंडलेश्वर नित्यानन्द सरस्वती के शिष्य द्वारा फोटोग्राफी की गयी, जिसमें महामंडलेश्वर की शिष्य का ज्ञानवापी सुरक्षा जवानों ने घंटो बैठाकर पूछताछ की और फिर जाने दिया। सुरक्षा में पायी गयी त्रुटी को संज्ञान में रखकर ज्ञानवापी सुरक्षा इकाई ने समुचे मामलें में एक जांच बैठा दी है और ज्ञानवापी सुरक्षा आर डी राय, सीओ सुरक्षा को जांच का जिम्मा सौंपा है। इस प्रकरण में सुरक्षा इकाई ने अन्नपूर्णा मंदिर महंत रामेश्वरपुरी को एक नोटिस भेंज कर जवाब भी मांगा है।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को केरल से वाराणसी आए महामंडलेश्वर नित्यानंद सरस्वती ने अन्नपूर्णा मंदिर के उप महंत शंकर पुरी व अपने एक शिष्य के साथ दोपहर लगभग एक बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसी समय महामंडलेश्वर गर्भगृह में रुद्राभिषेक कर रहे थे और बाहर उनका शिष्य मंदिर के वीआईपी कक्ष से टीवी सेट पर गर्भगृह में चल रहे रुद्राभिषेक की फोटोग्राफी करने लगा। सुरक्षा अधिकारियों ने जब शिष्य के हाथ में कैमरा देखा तो उनके होश उड़ गए। वायरलेस सेट पर मंदिर में कैमरा पहुंचने की सूचना प्रसारित होते ही जवान सक्रिय हुए और शिष्य को पकड़ लिया। रुद्राभिषेक खत्म होने के बाद एसपी सुरक्षा ए.के.पाण्डेय ने महामंडलेश्वर नित्यानंद, अन्नपूर्णा मंदिर के उप महंत शंकर पुरी को कंट्रोल रूम में तलब कर लिया। जहां घंटो पूछताछ हुई। गलती स्वीकारने के बाद एसपी सुरक्षा ए के पांडेय ने महामंडलेश्वर, उप महंत व उनके शिष्य को छोड़ दिया था।


अरविन्द केजरीवाल का पुतला दहन
वाराणसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचार का मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की बनी सूची के विरोध में शनिवार को लंका चैराहे पर अरविन्द केजरीवाल का पुतला दहन किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी द्वारा तैयार भ्रष्टाचारियों की सूची में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर व नितीन गडकरी का नाम डाले जाने के विरोध में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अरविन्द केजरीवाल का पुतला फूंक दिया। जिसके बाद हुई सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि आप द्वारा तैयार सूची में भाजपा नेताओं का नाम आना, दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त कार्यकर्ताओं की चुनावी तैयारी को दर्शाता है। चुनावी तैयारी में जुटी आप ने गलत सूची तैयार कर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है। जिसका जवाब जनता अवश्य देगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की सूची तैयार हुई है तो किस जांच एजेंसी ने इस पर मोहर लगायी है। यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक दल है या फिर जांच एजेंसी।
 

Some other news stories

 
उत्तराखंड की नंदा राजजात यात्रा अब अगले साल होगी ! 84 Kosi Parikrama:तीन सौ से अधिक साधू-संत गिरफ्तार
आज़म के बयान पर प्रेस काउन्सिल की जांच शुरू  आशाराम बापू के खिलाफ Rape की fir
मुरादाबाद में मुस्लिमों ने रोकी कांवड़ यात्रा Failed love story की भेंट चढ़ी महिला सिपाही
राम मन्दिर के लिये विहिप ने मुलायम से सहयोग मांगा ISI Agent  टुण्डा गिफ्तार
Survey:  मुलायम के पीएम बनने के आसार किशोरी से gang rape  के बाद साप्रदायिक तनाव
Durga Shakti : सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार भारत के आकाश में नेपाल की घुसपैठ, चीन का नया दांव  !
लखनऊ में फहराया गया पाकिस्तानी झण्डा नेता ने किया wife की friend से rape का प्रयास
ग़रीबी, भूख, बीमारी और अशिक्षा से मुक्ति का संकल्प किसान और अल्पसंख्यक प्राथमिकता मेंः अखिलेश

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET