|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

आतंकियों ने घाटी में पांच बंगाली मुसलमान मजदूरों की हत्या की

Tag: Pakistan sported Terrorist, Shrinagar, Jammu & Kashmir, Kulgam, West Bengal, Murshidabad, Labour

 Web Title - J&K: 5 Bengali Muslim labourers killed by Terrorist in Kulgam area

श्रीनगर, 29 अक्टूबर 2019। (उप्रससे)। हताश और बौखलाए पाकिस्तान ने अब जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों पर भी जुल्म ढाना शुरु कर दिया है। मंगलवार को आतंकवादियों ने कुलगाम के एक गांव में घुसकर छह सात गैर कश्मीरी मुसलमान मजदूरों का अपहरण कर लिया और कुछ दूर लेजाकर उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मारे गए और घायल मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार बीती शाम पांच-छह पाक समर्थिक आतंकी कुलगाम के कतरस्सु गांव में घुसे और यहां रह रहे श्रमिकों के एक दल को अपने साथ चलने के कहा। कुछ दूरी पर जाने के बाद उन्होंने इन श्रमिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे पांच श्रमिक मारे गए ओर एक घायल हो गया। मारे गए श्रमिकों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी समरुद्धीन, शेख मोहम्मद  रफीक, नसीमुद्दीन, रफीक उल शेख और शेख मुर्सलीन के रूप मे हुई है। जबकि एक श्रमिक जहीरुद्दीन घायल है। उसे इलाज के लिए श्रीनगर लाया गया है।   

आतंकवादियों ने नर संहार की यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब यूरोपीय सांसदों का प्रतिनिधि मण्डल घाटी के दौरे पर है। मंगलवार को ही यूरोपीय सांसद यहां पहुंचे हैं। इसी दिन शाम को हताश पाकिस्तान ने यह क्रूर हत्याकाण्ड करा दिया। इसके पहले सन 2000 में आतंकवादियों ने गैर कश्मीरी लोगों का हत्याकाण्ड किया था। तब अनन्तनाग में  19 और मीर नौगाम में 7 गैर कश्मीरी श्रमिकों की हत्या कर दी गई थी।

 

 

यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा कूटनीतिक त्रासदीः कांग्रेस  
क्यों चर्चा में है यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा यूरोपीय सांसद मंगलवार को करेंगे कश्मीर का दौरा
कन्या सुमंगला योजना से संवरेगा बालिकाओं का भविष्य आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे प्री प्राइमरी स्कूल
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मुर्मू जम्मू कश्मीर पहले उप राज्यपाल, मलिक का गोवा तबादला
हरियाणा विधान सभा चुनावः बहुमत से चूकी भाजपा, जेजेपी ने उ.प्र.विधान सभा उप चुनावः भाजपा ने सात, सपा ने तीन सीटें जीतीं
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET