|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

जीसी मुर्मू जम्मू कश्मीर पहले उप राज्यपाल, मलिक का गोवा तबादला

Tag: GC MUrmu apointed as first LG OF Jamuu & Kashmir

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू को जम्मू कश्मीर का पहला उप राज्यपाल बनाया गया है। मुर्मु एक नवम्बर से अपना कार्यभार संभालेंगे। बीती 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने तथा इसे दो हिस्सों में बांटने के बाद उप राज्यपाल पद सृजित किया गया था। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके उन्हें गोवा भेजा गया है। जबकि लद्दाख के पहले उप राज्यपाल के पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त आर के माथुर को नियुक्त किया गया है। माथुर भारत सरकार में रक्षा सचिव भी रह चुके हैं।

ज्ञातव्य है कि कश्मीर में धारा 370 हटाए जानेके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि किसे यहां का उप राज्यपाल बनाया जाएगा। उधर गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद से उनके स्थान पर नए राज्यपाल की नियुक्ति होनी थी। इस पद पर सत्यपाल मलिक को भेज दिया गया है। जम्मू कश्मीर के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और व्यय सचिव 1985 बैच के अधिकारी जीसी मुर्मू के नाम को हरी झण्डी दिखायी गई। इसी तरह संवेदनशील लद्दाख के लिए 1977 बैच के आईएएस राधा कृष्ण माथुर को का चयन किया गया है। आर के माथुर को रक्षा क्षेत्र का खासा अनुभव है।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन  
हरियाणा विधान सभा चुनावः बहुमत से चूकी भाजपा, जेजेपी ने उ.प्र.विधान सभा उप चुनावः भाजपा ने सात, सपा ने तीन सीटें जीतीं
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET