यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा कूटनीतिक त्रासदीः कांग्रेस
 
   
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा कूटनीतिक त्रासदीः कांग्रेस

Tag: European Union, DelegationJammu-Kashmir, Congress, Anand Sharma, Priyanka Gandhi, Gulam Nabi Azad

Congress leader Anand Sharma said: This is disrespect to sovereignty of Indian Parliament: to allowing EU delegation to visit J&K

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, 2019। (उप्रससे)। कश्मीर घाटी में यूरोपीय सांसदों के दल के दौरे पर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।  कांग्रेस ने इसे ‘कूटनीतिक त्रासदी’ कहा है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने नितांत आतंरिक कश्मीर मामले का अन्तरराष्ट्रीयकरण कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जबाबदेही तय की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य आनन्द शर्मा ने कहा कि यह सरकार का त्रुटिपूर्ण जनसम्पर्क है। इस प्रयास के माध्यम से ऐसे लोगों को प्रायोजित किया गया है, जिनकी विश्वसीनीयता पर ही संदेह है। उन्होंने इस प्रयास को कूटनीतिक त्रासदी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इसकी परिणति कश्मीर मुद्दे के अन्तरराष्ट्रीयकरण के रूप मे हुई है। यह मुद्दा अभी क हमारा नितांत आंतरिक विषय था। लेकिन, यूरोपीय सांसदों के दौरे के बाद यह मामला अब अन्तरराष्ट्रीय हो गया है। शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय शर्म का विषय है। इसकी जवाबदेही तय की जाए। उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह अनोखा राष्ट्रवाद है,जिसमें भारतीय सांसदों को कश्मीर जाने से रोका जाता है और विदेशी सांसदों को कश्मीर दौरे की अनुमति दी जाती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में विदेशी सांसदों को जाने की इजाजत देना लोकतंत्र का अपमान है। दरअसल एक गैर संरकारी सगठन के बुलावे पर यूरोपीय संघ के 27 सांसदों का प्रतिनिधि मण्डल कश्मीर के दौरे के लिए भारत आया है। यह दल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद दल मंगलवार को श्रीनगर रवाना हुआ,लेकिन इसमें से केवल 23 सासद ही कश्मीर गए। चार सासदों ने अज्ञात कारण से श्रीनगर जाने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि विपक्ष के विरोध के कारण चार सासदों ने कश्मीर जाने से इनकार किया है।

 

क्यों चर्चा में है यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा यूरोपीय सांसद मंगलवार को करेंगे कश्मीर का दौरा
कन्या सुमंगला योजना से संवरेगा बालिकाओं का भविष्य आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे प्री प्राइमरी स्कूल
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मुर्मू जम्मू कश्मीर पहले उप राज्यपाल, मलिक का गोवा तबादला
हरियाणा विधान सभा चुनावः बहुमत से चूकी भाजपा, जेजेपी ने उ.प्र.विधान सभा उप चुनावः भाजपा ने सात, सपा ने तीन सीटें जीतीं
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET