|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे प्री प्राइमरी स्कूल

Tag: ANGANWADI KENDRA, PRE PRIINORY SCHOOL, YOGI ADITYA NATH CM UTTAR PRADESH, ANANDIBEN PATEL

लखनऊ, 25 अक्टूबर। ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी  आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री प्राइमरी स्कूलों में परिवर्तित किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां लोकभवन में कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ के अवसर की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के सभी 92 हजार स्कूलों में इस सत्र से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसलिये प्रथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्राथमिक स्कूल में प्रवेश से पहले ही बच्चों को आवश्यक शैक्षिक वातावरण और स्तरीय शिक्षा के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू कर दी जाएगी।

कन्या सुमंगला योजना से संवरेगा बालिकाओं का भविष्य

लखनऊ, 25 अक्टूबर 2019 । (उप्रससे)। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कन्या सुमंगला योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा प्राप्त करने तक कुल 15 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

योजना के शुभारम्भ के मौके पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति  ईरानी, वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री स्वाति सिंह मौजूद थीं।

 

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मुर्मू जम्मू कश्मीर पहले उप राज्यपाल, मलिक का गोवा तबादला
हरियाणा विधान सभा चुनावः बहुमत से चूकी भाजपा, जेजेपी ने उ.प्र.विधान सभा उप चुनावः भाजपा ने सात, सपा ने तीन सीटें जीतीं
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET