U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

उ.प्र.विधान सभा उप चुनावः भाजपा ने सात, सपा ने तीन सीटें जीतीं
Tag: BY ELECTION IN UTTAR PRADESH

लखनऊ, 24 अक्टूबर। (उ.प्र.समाचार सेवा)। (Lucknow, U.P.Samachar Sewa) प्रदेश के प्रतिष्ठा पूर्ण उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त बनाकर रखी है। भाजपा ने सात और सपा ने तीन सीटें जीती हैं। जबकि एक सीट भाजपा समर्थित अपना दल के उम्मीदवार ने जीती है। भाजपा ने प्रतिष्ठपूर्ण लखनऊ कैंट की सीट भारी अन्तर से जीतली है, जबकि रामपुर में सपा के आजम खां पारिवारिक सीट पर कब्जा बरकार रखा है। उनकी पत्नी डा. तंजीन फातिमा यहां से आसानी से चुनाव जीत गई हैं हालांकि यहां भाजपा के भारत भूषण ने अच्छी टक्कर दी। भाजपा के प्रत्याशी को यहां कमजोर माना जा रहा था किन्तु उन्होंने सपा को कड़ी टक्कर दी है।

गंगोह में भाजपा के कीरत सिंह ने काग्रेस के नूमान अहमद को करीब छह हजार मतों से पराजित किया। रामपुर में सपा की तजीन फातिमा ने भाजपा के भारत भूषण को आठ हजार मतों से पराजित किया। इगलास में भाजपा के राजकुमार सहयोगी ने बसपा के अभय कुमार को करीब 25 हजार मतों से पराजित किया। लखनऊ कैंट में भाजपा के सुरेश तिवारी ने सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी को करीब 35 हजार मतों से पराजित किया। कानपुर की गोविन्दनगर सीट पर भाजपा के सुरेन्द्र मैथानी ने कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को करीब 22 हजार मतों से पराजित किया। मानिकपुर में भाजपा के आनन्द शुक्ला ने सपा के डा. निर्भय सिंह पटेल को करीब 12 हजार मतों से पराजित किया। प्रतापगढ़ में अपना दल के राजकुमार पाल ने सपा के ब्रजेश वर्मा को करीब बीस हजार मतों से पराजित किया। जैदपुर में सपा के गौरव कुमार ने भाजपा के अमरीश को चार हजार मतों से पराजित किया। जलालपुर में सपा के सुभाष राय ने बसपा की डा. छाया वर्मा को करीब एक हजार मतों से पराजित किया। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही। बलहा सुरक्षित सीट पर भाजपा के सरोज  सोनकर ने जीत दर्ज की। उन्होने सपा की किरन भारती को तीस हजार मतों से हराया। घोसी में भाजपा के विजय कुमार राजभार ने जीत दज की है। उन्होने निर्दिलीय सुधाकर सिंह को दो हजार मतों से हराया।

Result Status
Status Known For 11 out of 11 Constituencies
Party Won Leading Total
Apna Dal (Soneylal) 1 0 1
Bharatiya Janata Party 7 0 7
Samajwadi Party 3 0 3
Total 11 0 11
     
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत  
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET