U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

हरियाणा विधान सभा चुनावः बहुमत से चूकी भाजपा, जेजेपी ने बिगाडा गणित
Tag: ELECTION IN Hariyana

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। (उ.प्र.समाचार सेवा)। (New Delhi, U.P.Samachar Sewa) । हरियाणा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत से पीछे रह गई है। उसे बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटों से छह कम रह गई हैं। भाजपा को 40 सीटें मिली हैं। जबकि मुख्य प्रतिद्वन्दी दल कांग्रेस  ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं दोनों दलों का गणित दुष्यन्त चौटाला की दस महीने पहले बनी पार्टी जननायक जनता प पार्टी (जेजेपी) ने बिगाड़ दिया है। उन्होंने अकेले दम पर 10 सीटें जीत ली हैं।

विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'इस बार 70 के पार' नारा दिया था। लेकिन पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 46 सीटें भी नहीं जीत सकी है। हालांकि पार्टी न इस बार अपने मत प्रतिशत में बढोत्तरी की है। जबकि कांग्रेस ने सीटों में इजाफा करके सबको चौंका दिया है। अकेले दल पर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस को 31 सीटें दिला दी हैं। अब देखना है कि प्रदेश मे भाजपा सबसे बड़ी दल होने के नाते किस तरह जोड़ तोड़ कर सरकार बनाने में कामयाब होती है। वहीं दूसरी ओर निर्दलीयों ने भी सात सीटें जीती हैं। जबकि एक सीट हरियाणा लोकहित पार्टी और एक इण्डियन नेशनल लोकदल के  खाते में गई है। इस तरह निर्दिलीय विधायकों की भूमिका भी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

जहां तक वोट प्रतिशत की बात है, भाजपा को 36.5 प्रतिशत कांग्रेसक को 28.1 प्रतिशत और निर्दलीयों को 27.3 प्रतिशत वोट मिले हैं।

Haryana 
Result Status
 
Status Known For 90 out of 90 Constituencies
Party Won Leading Total
Bharatiya Janata Party 39 1 40
Haryana Lokhit Party 1 0 1
Independent 7 0 7
Indian National Congress 31 0 31
Indian National Lok Dal 1 0 1
Jannayak Janta Party 10 0 10
Total 89 1 90
 
     
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत  
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET