|
उचक्कों ने पेट्रोल पंप मालिक के एक लाख
रूपये उडाये |
|
Tags: UP News, Shahjahanpur |
|
Publised
on : 28 April 2014 Time 20:32 |
|
शाहजहांपुर। बैंक आफ बड़ौदा की खुटार शाखा
में डीडी बनवाने गए पेट्रोल पंप मालिक का
थैला काटकर बैंक के अंदर मौजूद दो उचक्कों
ने एक लाख रुपया पार कर दिया और फरार हो
गए। सूचना पाते ही पहुंचे एसओ रजी अहमद
छानबीन में जुटे हैं।
ख्ुाटार थाना क्षेत्र के कोचर फार्म निवासी
सुखपाल सिंह का रेहरिया में पेट्रोल पंप
है। आयल कंपनी को भुगतान भेजने के लिए
सुखपाल सिंह सोमवार दोपहर बैंक आफ बड़ौदा
की खुटार शाखा में डीडी बनवाने पहुंचे।
रकम उन्होंने कपड़े के थैले में रखी थी। वह
बैंक में पहुंचे और कैश काउंटर के पास डीडी
बनवाने के लिए फार्म भरने लगे। वहीं पर दो
लोग संदिग्ध हालात में खड़े थे। सुखपाल ने
उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जब उन्होंने
डीडी बनवाने के लिए कैश काउंटर पर रकम देनी
चाही तो थैला कटा देखकर सन्न रह गए। इस
बीच पास खड़े दोनों संदिग्ध लोग गायब हो
चुके थे। उन्होने थैले से रकम निकाल कर
चेक की तो पता चला कि एक लाख रुपया गायब
है। इसकी सूचना उन्होने तुरंत शाखा
प्रबंधक व पुलिस को दी। इससे बैंक में
हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसओ रजी
अहमद कई पुलिस कर्मियों के साथ बैंक पहुंच
गए और छानबीन शुरू कर दी। एसओ ने बैंक
कर्मचारियों व ग्राहकों से भी दोनों उचक्कों
के हुलिए के बारे में जानकारी ली।
रजी अहमद को यह जानकर हैरत हुई कि बैंक आफ
बड़ौदा की जिस खुटार ब्रांच से प्रतिदिन
लाखों का लेनदेन हो रहा है, वहां सुरक्षा
के कोई इंतजामात नहीं हैं। और तो और बैंक
के सीसीटीवी कैमरे तक काफी समय से खराब पड़े
मिले। गेट पर बैठा सिक्योरिटी गार्ड ऊंघ
रहा था। बैंक की सुरक्षा में बैंक कर्मियों
की कोताही पर एसओ ने नाराजगी भी जताई।
फिलहाल पुलिस हुलिए के आधार पर दोनों
उचक्कों का पता लगाने का प्रयास कर रही
है।
विधायक के ईंट भट्ठा मुनीम को बदमाशों
ने लूटा
शाहजहांपुर। सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने
विधायक रोशनलाल के ईंट भट्ठा के मुनीम को
लूट लिया। वह साइकिल द्वारा गांव से ईंट
भट्ठा पर जा रहा था। बदमाश मुनीम से तमंचे
के बल पर सात सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट
ले गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस
ने बदमाशों के जाने की दिशा में पीछा भी
किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विधायक रोशनलाल का विरासिन में ईंट भट्ठा
है जिसके मुनीम कुदिन्ना निवासी गौरव हैं।
आज सुबह करीब सात बजे गौरव साइकिल द्वारा
घर से ईंट भट्ठा पर जा रहे थे। गौरव जैसे
ही कुदिन्ना और विरासिन के बीच कालेदेव
मंदिर के पास पहुंचे, वहां पहले से
स्प्लेंडर बाइक से खड़े दो युवकों ने तमंचा
तानकर उन्हे रोक लिया। दोनों बदमाशों ने
तलाशी लेते हुए उनकी जेब से सात सौ रुपये
और फोन निकाल लिया और इसके बाद तिलहर की
तरफ फरार हो गए। घटना के बाद गौरव तुरंत
वापस निगोही लौटे और विधायक को सारी घटना
बताई। जिस पर विधायक ने थाने फोन करके घटना
की जानकारी दी। पुलिस मुनीम को लेकर
घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों के भागने
की दिशा में दूर तक पीछा भी किया। लेकिन
उनका कोई सुराग नहीं लगा।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|