U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  रोड शो में राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, उमड़ी भीड़
Tags:  UP News, Rajnath Singh, Road Show
Publised on : 27 April 2014  Time 21:32
 

Rajnath Singh ने रविवार 27 अप्रैल 2014 को राजधानी लखनऊ में रोड शो किया

Lucknow / लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष और लखनऊ संसदीय सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां रोड शो करके जनता से वोट मांगे। उनके रोड शो में हजारों समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजनाथ सिंह का लखनऊ की सड़कों पर भव्य स्वागत हुआ। उनके काफिले पर रास्ते भर पुष्पवर्षा की गई।

जनता ने राजनाथ सिंह को रोककर उनका कई स्थानों पर माल्यार्पण किया। चिलचिलाती धूप में लोग राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए कई घण्टे तक इंतजार करते रहे। उनके काफिले पर लोगों ने फूल वर्षाए। राजनाथ सिंह के रोड शो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन, मेयर दिनेश शर्मा, भोजपुरी गायक और कलाकार मनोज तिवारी भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह का काफिला राजधानी के विधान सभा मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय से सुबह ग्यारह बजे शुरु होकर हजरतगंज, निशातगंज, बालूअड्डा, इन्दिरानगर होते हुए सीतापुर रोड, विकासनगर पहुंचा।

मार्ग में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वह पांच साल में लखनऊ की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि है। वह उनके अधूरे विकास कार्यों को भी पूरा करेंगे।

" जलील " विचार भाजपा की पहचानः सोनिया गांधी अब माँ-बेटे की जाएगी सरकार: Narendra Modi
तीसरे मोर्चे को समर्थन दे सकती है कांग्रेसः खुर्शीद Threat: I love you नहीं कहा, तो acid से जला दूंग
देश को आर्थिक संकट से भाजपा उबारेगीः सिन्हा हम देंगे Muslims को resevation: Mulayam Singh Yadav
Honeymoon विवाद पर घिरे बाबा रामदेव, FIR मायावती की चेतावनीः रामदेव को भेजो जेल,वरना आन्दोलन
दलित बस्ती में honeymoon मनाने जाते हैं राहुलःरामदेव मुस्लिम आरक्षण साम्प्रदायिक राजनीति की भ्रष्टतम स्वरूप

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET